Move to Jagran APP

हाइकोर्ट जाएंगे आदिम जनजाति युवक

रामगढ़ आदिम जनजाति के लिए विशिष्ट इंडिया रिर्जव बटालियन दुमका एवं खूंटी में अनुचर पद पर हुए बहाली से असंतुष्ट आदिम जनजाति समुदाय के युवकों ने बैठक कर इसके खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 06:27 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 06:27 PM (IST)
हाइकोर्ट जाएंगे आदिम जनजाति युवक
हाइकोर्ट जाएंगे आदिम जनजाति युवक

रामगढ़ : आदिम जनजाति के लिए विशिष्ट इंडिया रिर्जव बटालियन दुमका एवं खूंटी में अनुचर पद पर हुए बहाली से असंतुष्ट आदिम जनजाति समुदाय के युवकों ने बैठक कर इसके खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है। समुदाय के ईश्वर पूजहर, सागर गृही, राजकुमार सिंह समेत अन्य ने बताया कि बिशिष्ट इंडिया रिजर्व बटालियन में रसोईया, जलवाहक, धोबी, नाई, झाड़ुदार की बहाली निकाली गई थी। इसके लिए रांची के डोरंडा स्थित जैप 10 में नियुक्ति प्रक्रिया की गई थी। इसके लिए दौड़, लिखित एवं व्यवहारिक परीक्षा का आयोजन किया गया था। दुमका, पाकुड़, जामताड़ा के दर्जनों युवकों ने दौड़ एवं लिखित परीक्षा पास कर व्यवहारिक परीक्षा भी दिया था। लेकिन हमलोगों का चयन नहीं किया गया। नियुक्ति प्रक्रिया में दौड़, लिखित एवं व्यवहारिक परीक्षा में कितना नंबर किस उम्मीदवार को दिया गया इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। उम्मीदवारों का कहना है कि नियुक्ति प्रक्रिया में मेधा सूची भी जारी नहीं किया गया। 10 नवंबर को दुमका में बैठक कर उच्च न्यायालय जाने का अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उम्मीदवारों ने नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरतने का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.