प्रज्ञा केंद्र को डिजिटल गांव घोषित
रानीश्वर जिले के रानीश्वर प्रखंड के प्रज्ञा केंद्र कुमीरदहा के संचालक अनिमेष मंडल एवं रामगढ़ प्रखंड के प्रमोनंदन दास को शुक्रवार को रांची के कमान सर्विस सेंटर मे लैपटाप एवं अन्य उपकरण उपलब्ध कराया गया है। दोनों प्रज्ञा केंद्र को डिजिटल गांव घोषित किया गया है।
रानीश्वर : जिले के रानीश्वर प्रखंड के प्रज्ञा केंद्र कुमीरदहा के संचालक अनिमेष मंडल एवं रामगढ़ प्रखंड के प्रमोनंदन दास को शुक्रवार को रांची के कमान सर्विस सेंटर मे लैपटाप एवं अन्य उपकरण उपलब्ध कराया गया है। दोनों प्रज्ञा केंद्र को डिजिटल गांव घोषित किया गया है। शुक्रवार को सीएससी के राज्यस्तरीय कार्यालय में दुमका के दो के साथ पूर्वी सिंहभूम जिला के तीन संचालक को कार्यशाला आयोजित कर डिजिटल गांव के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया है। स्टेट आफिस के प्रशांत दत्त, सोमेन लाल साहा, अजीत कुमार ने डिजिटल गांव के माध्यम से ग्रामीणों को मिलनेवाली विभिन्न प्रकार के लाभ की जानकारी दिया है। साथ ही संचालक को तीन लैपटाप एवं एक प्रिटर दिया गया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप