जीवंत नाटक का मंचन देख प्लास्टिक मुक्त झारखंड बनाने का संकल्प
दुमका इंडोर स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने नाटक नृत्य एवं संगीत के माध्यम से बापू से जुड़ी कई अध्यात्मिक कहानियों की जीवंत प्रस्तुति दी। छात्राओं ने नाटक मंचन एवं संगीत के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में बताया।
दुमका : इंडोर स्टेडियम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने नाटक, नृत्य एवं संगीत के माध्यम से बापू से जुड़ी कई अध्यात्मिक कहानियों की जीवंत प्रस्तुति दी। छात्राओं ने नाटक मंचन एवं संगीत के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। प्लास्टिक मुक्त झारखंड बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। समाज को प्रेरित करने के लिए कई एकल व सामूहिक गीत भी प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, उपायुक्त राजेश्वरी बी, पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश, प्रशिक्षु आइएएस अभिजीत सिन्हा, जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।