Move to Jagran APP

बिना मास्क वाले बाइक सवारों से वसूला जुर्माना

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन उनलोगों के प्रति सख्त रवैया अपना रहा है जो जान बूझकर सरकार के मानक का उल्लंघन कर रहे हैं। दुमका में भी लगातार मरीज की संख्या बढ़ रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 05:22 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 05:22 PM (IST)
बिना मास्क वाले बाइक सवारों से वसूला जुर्माना
बिना मास्क वाले बाइक सवारों से वसूला जुर्माना

जागरण संवाददाता, दुमका: कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन उनलोगों के प्रति सख्त रवैया अपना रहा है जो जान बूझकर सरकार के मानक का उल्लंघन कर रहे हैं। दुमका में भी लगातार मरीज की संख्या बढ़ रही है। गुरूवार को नव पदस्थापित जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार रजक ने नगर थाना के निकट वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान में 42 दो पहिया वाहन को पकड़ा गया। सभी बाइक चलाने वाले बिना मास्क के चल रहे थे। 21 बाइक चालक से 21 हजार रुपया जुर्माना के रूप में वसूला गया। लेकिन 21 बाइक वाले ने पैसा नहीं दिया। उन सबकी गाड़ी जब्त कर ली गयी। उनसे कहा गया कि वह जुर्माना की राशि लेकर आएं तभी उनका वाहन मुक्त होगा। डीटीओ ने कहा कि बिना मास्क लगाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। पूरे जिले में यह अभियान चलेगा। प्रशासन पूरी सख्ती से ऐसे लोगों से निपटेगी। जानकारी हो कि जिला प्रशासन ने एक आदेश पहले ही जारी किया था कि जो लोग अर्थदंड नहीं दे सकते उनसे श्रमदान कराया जाएगा। देखना यह कि जो लोग जुर्माना की राशि नहीं दे सकते उनको किस तरह का श्रमदान कराया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.