Move to Jagran APP

सफाई अभियान चला दी बापू को श्रद्धांजलि

दुमका : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लोगों ने मंगलवार को उन्हें याद किया। ग्रामीण इलाकों में

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Oct 2018 06:52 PM (IST)Updated: Tue, 02 Oct 2018 06:52 PM (IST)
सफाई अभियान चला दी बापू को श्रद्धांजलि
सफाई अभियान चला दी बापू को श्रद्धांजलि

दुमका : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लोगों ने मंगलवार को उन्हें याद किया। ग्रामीण इलाकों में किसी ने जयंती मनाई तो प्रभातफेरी और किसी ने सफाई अभियान के माध्यम से उनके दिखाए गए रास्तों पर चलने की बात कही।

loksabha election banner

हंसडीहा : हंसडीहा एवं सरैयाहाट मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंसडीहा बाजार में संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया। मंडल अध्यक्ष भृगुनाथ यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक से लेकर दुमका रोड, हटिया रोड एवं दुर्गामंदिर के आसपास की सफाई कर सारे कचरे को हटाया। इस अभियान में सांसद प्रतिनिधि सीताराम पाठक, लक्ष्मी नारायण ¨सह, केशव गुप्ता, बलराम राय, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जगदीश राय, घनश्याम कापरी, अशोक चौधरी, हंसडीहा पंचायत की मुखिया आशा हेंब्रम, नीलकंठ पाठक, भाजयुमो नेता रामदेव मंडल, रणजीत यादव, पंकज झा, संजय कापरी, मंगनी प्रसाद ¨सह, रवि दत्त, महेंद्र पंडित, विभूति मंडल, देवेश जायसवाल, नवीन यादव, चंदन कुमार, नारायण दास, शशिभूषण पांडेय, सीताराम मंडल, एवं मुन्ना मिश्र मुख्य रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में बताते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत और सुंदर भारत की कल्पना बगैर सफाई के नहीं की जा सकती है।

नोनीहाट : नोनीहाट शिशु विकास विद्यालय के छात्र-छात्राओं के संबोधित करते हुए विद्यालय सचिव ब्रह्मानंद सेन ने महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अíपत की। कहा कि गांधीजी सत्य अ¨हसा के पुजारी थे। विद्यालय प्रचार्य नागर विष्णु और प्रबंधक दिनेश ने जीवनी पर प्रकाश डाला। विद्यालय के आसपास साफसफाई की गई। जरमुंडी के राजासिमरिया पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मोहलबन्ना में भारती फाउंडेशन के सत्य भारतीय क्वालिटी सर्पोट प्रोग्राम के तहत स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। बच्चों की रैली निकाली गई जिसमें अभिभावक और ग्रामीण कलस्टर असिस्टेंट मो. अली असगर एजुकेशन वोलेंटियर दिलीप कुमार राउत, दीनबंधु मंडल, संतोष तिवारी शामिल थे।

संत मार्गरेट्स स्कूल प्राचार्या पायल नंदी राहा की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता व कविता आवृत्ति प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने समाज को स्वच्छ रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका मेघा झा ने किया। मौके पर रंजीत कुमार दास, योगेश कुमार, रीना कुमारी, स्वाती कुमारी, निशा भारती, दीपशिखा भारती, ज्योति कुमारी मौजूद थी।

बासुकीनाथ : जरमुंडी बाजार में नगर अध्यक्ष स्वरुप सिन्हा की अध्यक्षता में भाजपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अíपत की। सफाई अभियान चलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जरमुंडी बाजार स्थित पूरे हटिया परिसर, जरमुंडी ऊपर बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम किया गया और लोगों से अपील की गई। मौके पर भाजपा नेता जय किशोर साह, विश्वम्भर राव, जिला महामंत्री गौरवकांत, नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम देवी, जिला बीस सूत्री सदस्य महेश, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विजय प्रसाद सिन्हा, शैलेश राव, झारखंड आंदोलनकारी अवध किशोर प्रसाद, नगर महामंत्री काíतक राव, रंजीत पांडेय, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज साह, नरेश पंडा, वार्ड पार्षद निमाई बावरी, दुर्गा साह, रमेश मिश्र, दिनेश पंडा, पवन मिर्धा, अशोक शर्मा, केशव साह, रोहित दे, प्रफुल्ल मंडल, परशुराम प्रसाद, राजेश गुप्ता, राजकिशोर साह, वीणा गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

सरैयाहाट : प्रखंड के सभी पंचायत मुख्यालयों में गांधी जी की जयंती मनाई गई। जिसमें बापू जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो में चलने का संकल्प लिया गया। इसके बाद पंचायत मुख्यालयों में ग्राम सभा का आयोजन कर योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में गांधी जयंती मनाई गई। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को भूला दिया।

रामगढ़ : रामगढ़ बाजार में प्रभात फेरी निकाल कर महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रभातफेरी निकालने के बाद कांग्रेसियों द्वारा पार्टी के प्रखंड कार्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम के लिए जिला से नियुक्त जिला प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष रामकल्याण राय तथा प्रखंड अध्यक्ष बारिश मुर्मू ने महात्मा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलने का अनुरोध किया गया। कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे शक्ति एप से जुड़ने का आह्वान किया। मौके पर जामा विधानसभा के क्षेत्रीय प्रभारी विजय कुमार मरांडी, कांग्रेस सेवादल के प्रखंड अध्यक्ष राम प्रसाद पंडित, सिकंदर कुंवर, रवींद्र राउत, मनीस्टर कुमार, शिवानंद मांझी, शिवलाल सोरेन, पोरमेय सोरेन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.