भवन रहने बाद भी सेविका के घर में केंद्र का संचालन
रामगढ़ आंगनबाड़ी केंद्र का रामगढ़ प्रखंड में बहुत की बुरा हाल है। कहीं भवन नहीं रहने की मजबूरी में बकरी शेड तो कहीं भवन रहने के बाद भी निजी घर में केंद्र का संचालन किया जा रहा है। यही हाल प्रखंडकी नक्सल प्रभावित सिलठा बी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र बोकवा का। यहां छह साल पहले ही भवन बन चुका है। बावजूद हैंडओवर नहीं करने पर केंद्र का संचालन सेविका मीना देवी अपने घर में कर रही है।
रामगढ़ : आंगनबाड़ी केंद्र का रामगढ़ प्रखंड में बहुत की बुरा हाल है। कहीं भवन नहीं रहने की मजबूरी में बकरी शेड तो कहीं भवन रहने के बाद भी निजी घर में केंद्र का संचालन किया जा रहा है। यही हाल प्रखंडकी नक्सल प्रभावित सिलठा बी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र बोकवा का। यहां छह साल पहले ही भवन बन चुका है। बावजूद हैंडओवर नहीं करने पर केंद्र का संचालन सेविका मीना देवी अपने घर में कर रही है।
बता दें कि बोकवा गांव में एनआरइपी की ओर से वित्तीय वर्ष 2012-13 में आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण कराया गया है। ठेकेदार ने आजतक चापाकल के लिए न तो बोरिग कराई है और ना ही चापाकल लगाया गया। इसी कारण आंगनबाड़ी केंद्र भवन विभाग को नहीं सुपुर्द किया जा सका। सेविका मीना देवी ने बताया कि कई बार ठेकेदार ने बिना चापाकल गाड़े कागजात पर हस्ताक्षर करने को कहा लेकिन नहीं किया। शौचालय भी ठीक से नहीं बनाया गया है। वहीं इस मामले में प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एल्वीणा हेम्ब्रम ने बताया कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। जानकारी प्राप्त कर आगे की कार्रवाई करेंगे।