जलसंचयन के लिए वर्षा का एक-एक बूंद बचाना जरूरी
मसलिया प्रखंड के मॉडल विद्यालय मसलिया में शुक्रवार को जागरण एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त पहल पर जलसंचयन व पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर जलसंचयन के लिए पौधारोपण किया।
मसलिया : प्रखंड के मॉडल विद्यालय मसलिया में शुक्रवार को जागरण एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त पहल पर जलसंचयन व पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने मिलकर जलसंचयन के लिए पौधारोपण किया। मौके पर प्रधानाध्यापक काशीनाथ महतो ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को जलसंचयन एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कहा कि जल है तो जीवन है। जल के बिना संसार की कल्पना ही व्यर्थ है। जल से हमलोगों को शक्ति, ऑक्सीजन प्राप्त होता है। इसलिए हम सभी को जलसंचयन कर बेकार बहते हुए पानी को रोकना है। चाहे विद्यालय का पानी हो या घर का। पानी संचय करना ही हमलोगों का मुख्य उद्देश्य है। आज भू जलस्तर अत्यंत नीचे हो जाने से पानी का संकट हर एक गांव में देखा जा रहा है। इस भूजलस्तर को बढ़ाने का एक ही उपाय है, पानी का संचय करना। साथ ही कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी सबको सोचना होगा। प्रदूषण रहित पर्यावरण के लिए सभी को चाहिए कि एक या एक अधिक पौधरोपण करें। ताकि पर्यावरण स्वच्छ हो। इस अवसर पर विद्यालय के जलसेना अभिषेक गोराई, अजमत अंसारी, विवेक हांसदा, नीतुरानी हांसदा, निशा कुमारी, प्रतिभा कुमारी, साथी चंद, प्रेमशीला सोरेन, कुमार राज, शुभजीत चंद सहित विद्यालय के शिक्षक अनन्त प्रिय सेन, अभिषेक दास, सबेस्टीन किस्कू, महाबीर टूडू, चमेली टूडू, राधागोविंद चार, विकास दस मौजूद थे।
सिंहटूटा स्कूल में बच्चों ने खोदा गड्ढा
संवाद सूत्र, दलाही : मसलिया प्रखंड के आदर्श ग्राम सिगटूटा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में भी शुक्रवार को जलसेना का गठन किया गया। जलसेना में कुल 10 सदस्य टीम बनाकर जल संचयन के लिए विद्यालय में सोख्ता गड्ढा खोदा गया। इस मौके पर विद्यालय के संसद के प्रधानमंत्री शिवशक्ति सोरेन, आरती कुमारी, प्रहलाद महतो, बम किशोर राय, काजल कुमारी, अर्जुन महारा, विष्णु महारा, बुलबुल कुमारी, राधारानी टूडू, दुलाल महारा ने जलसंचयन के गड्ढा तैयार किया। मौके पर विद्यालय प्राचार्य विश्वजीत प्रसाद यादव तनूश्री गोस्वामी विष्णु कांत झा, अवध किशोर झा, जावा रानी शांति रानी मंडल उपस्थित रहे।
मध्य विद्यालय सिदपहरी में जलसंचयन का प्रयास
संवाद सूत्र, दलाही : मसलिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिदपहाड़ी 1 में जलसेना का गठन कर गड्ढा खोदा गया। विद्यालय के प्राचार्य ने दस सदस्यीय छात्र-छात्राओं का सेना गठन किया। जिसमें अंजनी सोरेन, ज्योति कुमारी, अमरदीप मुर्मू, मीरा पूजहरनी, शिवम भंडारी, रमेश पंडित, सोनाली कुमारी, दिवाकर मिर्धा, संजीत राय, काजल कुमारी को जब सेना सदस्य बनाया। मौके पर प्रधानाध्यापिका मीनुका मरांडी ने जलसंचयन के बारे में कहा कि जल ही जीवन है। जल के बिना जीवन की कल्पना ही अधूरी है। हमें जरूरत है कि इस जल का संचयन करें। जलसंचयन करने से मिट्टी की उर्वरता व पृथ्वी पर जलस्तर बना रहता है। कार्यक्रम में शिक्षक लक्ष्मण राय के साथ सीमा कुमारी राधिका कुमारी,
प्रेमानंद मिर्धा, कृष्णा, शिवशंकर, विक्रम मिर्धा, दिनेश राय, दीपक पंडित, ज्योति कुमारी, दीपक मिर्धा, संजय पंडित, राहुल सोरेन, मृत्युंजय बास्की, भूमेश्वर राय,बासकी राय आदि ने भाग लिया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप