Move to Jagran APP

सीताराम ओबीसी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश सचिव मनोनीत

जरमुंडी प्रखंड के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ी कुरुवा ग्राम निवासी सीताराम मंडल को पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का प्रदेश सचिव बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 08:05 PM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 08:05 PM (IST)
सीताराम ओबीसी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश सचिव मनोनीत
सीताराम ओबीसी संघर्ष मोर्चा के प्रदेश सचिव मनोनीत

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका): जरमुंडी प्रखंड के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ी कुरुवा ग्राम निवासी सीताराम मंडल को पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा का प्रदेश सचिव बनाया गया है। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री लालचंद महतो के निर्देशानुसार मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार सोनी ने यह आदेश जारी किया। डॉक्टर सोनी ने सीताराम मंडल को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत करते हुए उनके आने से संगठन में मजबूती आने की बात कही है। मोर्चा के प्रधान महासचिव जयप्रकाश वर्मा, जयप्रकाश यादव, माधव चंद्र महतो, दीपक राव, पंचानन मंडल, मांगन राव सहित अन्य ने बधाई देते हुए उन्हें मोर्चा के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.