अब टावर डंप से खुलेगा अभिमन्यु की मौत का सच
एचडीएफसी बैंक के कर्मी अभिमन्यु सिंह की मौत के छह दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। तीन दोस्तों से पूछताछ के बाद भी पुलिस को हत्या की वजह का पता नहीं चला है। मरने से पहले अभिमन्यु ने अपने इन तीन दोस्तों के साथ जमकर शराब पी थी। किसी तरह का सुराग नहीं मिलने पर अब पुलिस की निगाह टावर डंप पर आकर ठहर गई है। सोमवार की सुबह नकटी गांव के पास कर्मी का शव मिलने के बाद अनुसंधान में पुलिस को पता चला कि मरने से पहले उसने मोरटंगा में रहने वाले एक दोस्त के घर शराब पी थी।
तीन दोस्तों से पूछताछ के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
मरने से पहले मृतक ने इन लोगों के साथ पी थी शराब
जागरण संवाददाता, दुमका : एचडीएफसी बैंक के कर्मी अभिमन्यु सिंह की मौत के छह दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। तीन दोस्तों से पूछताछ के बाद भी पुलिस को हत्या की वजह का पता नहीं चला है। मरने से पहले अभिमन्यु ने अपने इन तीन दोस्तों के साथ जमकर शराब पी थी। किसी तरह का सुराग नहीं मिलने पर अब पुलिस की निगाह टावर डंप पर आकर ठहर गई है।
सोमवार की सुबह नकटी गांव के पास कर्मी का शव मिलने के बाद अनुसंधान में पुलिस को पता चला कि मरने से पहले उसने मोरटंगा में रहने वाले एक दोस्त के घर शराब पी थी। शराब के साथ मछली भी परोसी गई। देसी शराब पीने के बाद वह अपनी कार से तीन दोस्तों को लेकर आसनसोल में चलने वाली एक शराब की दुकान पर गया और पांच बोतल बीयर और एक शराब की बोतल खरीदी। सभी ने जमकर बीयर पी और डांस किया। रात दस बजे अभिमन्यु ने तीनों दोस्तों को उनके घर ले जाकर छोड़ा। इसके बाद वह कहां गया, कोई दोस्त नहीं बता सका। पुलिस ने तीनों दोस्तों को थाने लाकर पूछताछ की लेकिन सभी ने सारी बात बतायी। बताया कि इस कांड में उनका कोई हाथ नहीं है। शराब पिलाने के बाद अभिमन्यु घर ड्राप करने के बाद चला गया। वह नकटी गांव से क्या वास्ता है, इसके बारे में उसने कभी नहीं बताया। पुलिस ने घंटों की पूछताछ के बाद किसी तरह का प्रमाण नहीं मिलने के बाद सभी को छोड़ दिया। अब टावर डंप पर टिकी उम्मीद
पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगने के कारण अब उसकी सारी उम्मीद टावर डंप पर टिक गई है। पुलिस दो जगह का टावर डंप कराएगी। पहला मोरटंगा और दूसरा वह स्थल जहां पर युवक का शव मिला था। टावर डंप करने के बाद पुलिस दोनों जगह से यह पता लगाएगी कि घटना के समय कितने मोबाइल काम कर रहे थे। किन नंबर पर लगातार बात हुई। नंबर मिलने के बाद पुलिस हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास करेगी। वर्जन
पुलिस हर बिदुओं पर छानबीन कर रही है। चंद लोगों से पूछताछ करने के बाद कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। तकनीक समेत कई अन्य चीजों की मदद से हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
नवल किशोर सिंह, थाना प्रभारी मुफस्सिल थाना