Move to Jagran APP

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की संभावना नहीं

दुमका हंसडीहा में प्रेमीयुगल के शव का रविवार की शाम चार बजे सदर अस्पताल के डॉक्टर एसपी गावस्कर ने पोस्टमार्टम किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 06:51 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:51 PM (IST)
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की संभावना नहीं
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की संभावना नहीं

दुमका : हंसडीहा में प्रेमीयुगल के शव का रविवार की शाम चार बजे सदर अस्पताल के डॉक्टर एसपी गावस्कर ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान दोनों शव के गले में गांठ मिलने के बाद यह बात सामने आ रही है कि दोनों का किसी रस्सी से गला घोंटा गया है। दोनों ने आत्महत्या की या फिर किसी ने दोनों की गला घोंटने के बाद पेड़ से लटका दिया। अब पुलिस के सामने बड़ी चुनौती है कि वह इस कांड को किस नजरिए से देखती है। परिजन इसे हत्या मान रहे हैं। यहां तक कि महिला के भाई ने पुलिस को बदले की भावना से किया कांड बताया है।

loksabha election banner

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों शव के गले में रस्सी की गहरी गांठ साफ दिख रही है। मारपीट का कोई निशान शरीर पर नहीं है। जबकि मरनेवाले युवक ने जान देने के लिए अपनी टी शर्ट और महिला ने ओढ़नी का इस्तेमाल किया। अगर रस्सी को छोड़कर किसी कपड़े का फंदा बनाकर आत्महत्या की जाती है तो गले पर गांठ नहीं पड़ती है। अब सवाल यह उठता है कि जब दोनों की मौत में रस्सी का इस्तेमाल नहीं किया तो गले में गांठ कैसे आई। कहीं ऐसा तो नहीं दोनों की रस्सी से गला घोंटने के बाद उनके कपड़ों से बांधकर लटका तो नहीं दिया। दोनों मुंह से केवल लार निकल रह था। यह तभी निकलता है जब मरनेवाला किसी चीज के सहारे लटकता है। फिलहाल चिकित्सीय भाषा में इसे आत्महत्या ही माना जा रहा है। अब पुलिस को जांच करनी है कि किस तरह से दोनों की जान गई।

---

मौत के पीछे कहीं बदले की भावना तो नहीं

महिला के परिजन की माने तो दो साल पहले अनीता के पति पौड़े मुर्मू ने गांव के एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। उसी हत्या में वह जेल में है। मरनेवाले के परिजन ने अनीता के परिवार को परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। मृतका के भाई संतोष की माने तो जीजा व उसके परिवार को मृतक के घरवालों ने धमकी दी थी। लेकिन जीजा के जेल जाने के बाद सभी शांत हो गए। पुलिस को सारी घटना से अवगत कराया गया है।

---

महिला ने फोन कर बुलाया था

गांव के एक युवक ने बताया कि शनिवार को गांव में शादी थी। महिला भी उसी शादी में शामिल थी। रात को उसने प्रेमी को फोन किया लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। सुबह पांच बजे रोशन टहलने के लिए निकला तभी महिला का फोन उसके पास आया। युवक ने बताया कि उसने केवल इतना सुना कि रात को सो जाने की वजह से उसका फोन रिसीव नहीं कर सका। सुबह वह उसी महिला से बात करते हुए जंगल की ओर निकल गया। युवक का कहना था कि दोनों आत्महत्या नहीं कर सकते। पूरी घटना को इस तरह से अंजाम दिया गया कि यह हत्या नहीं आत्महत्या नजर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.