यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand News: निशिकांत दुबे ने बताई झारखंड सरकार के गिरने की तारीख, कहा- मेरी यह भविष्यवाणी भी सच होगी
Nishikant Dubey झारखंड से गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे को आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में राहत मिल गई ...और पढ़ें

HighLights
- निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन की सरकार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी
- निशिकांत दुबे ने कहा कि चंपई सोरेन को हटाने का बदला लेगी जनता
- निशिकांत दुबे ने कहा कि झारखंड में ढाई महीने के भीतर चुनाव होगा
जागरण संवाददाता, दुमका। Jharkhand Political News Today: 2019 में गोड्डा में आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में शनिवार को एमपीएमएलए मोहित कुमार की अदालत ने गोड्डा सांसद डा. निशिकांत दुबे को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। बरी होने के बाद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने बड़ा बयान दिया है।
ढाई महीने के भीतर झारखंड में चुनाव होगा: निशिकांत दुबे
अदालत से बाहर आने के बाद सांसद ने कहा कि ढाई माह के अंदर विधानसभा का चुनाव होगा और नए साल में भाजपा के हाथ में सत्ता होगी।
पिछले दिनों कई भविष्यवाणी की थी, सारी सच हुई है। कहा था कि कल्पना सोरेन जैसे ही विधायक बनेंगी चम्पाई सोरेन को सीएम का पद त्यागना पड़ेगा।
हेमंत सोरेन परिवारवाद की वजह से मुख्यमंत्री बन गए। अब मेरी एक नई भविष्यवाणी यह है कि झारखंड में दो ढाई महीने में विधानसभा चुनाव होंगे और उसके बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जितने भी भ्रष्टाचार और गलत काम किए हैं उन सब का हिसाब होगा। लिखकर रख लीजिए आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 50 से अधिक सीट मिलने जा रही है।
चम्पाई को हटाने का बदला लेगी जनता
सांसद ने चम्पाई सोरेन को सीएम पद से हटाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। दरअसल, छोटानागपुर और आसपास के इलाके के लोग हेमंत सोरेन और उनके परिवार को पसंद नहीं करते हैं। यही वजह रही थी कि शिबू सोरेन सीएम रहते तमाड़ का चुनाव हार गये थे।
हेमंत सोरेन को यह महसूस होने लगा था कि आने वाले चुनाव में चंपाई सोरेन ज्यादा मजबूत हो जाएंगे और उन्हें परेशानी हो सकती है। इसलिए चम्पाई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाकर खुद मुख्यमंत्री बन गए लेकिन छोटानागपुर की जनता यह सब देख रही है और वह इसका बदला लेगी।
आलमगीर मामले की जांच में बड़े चेहरे होंगे बेनकाब
सांसद ने कहा कि आलमगीर आलम भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद है। उनके खिलाफ ईडी जांच कर रही है । दरअसल वे विधायक दल के नेता थे और उनका काम पैसाें को ऊपर तक पहुंचाना था। ईडी जांच के क्रम में इस मामले की तह तक जाएगी और इसमें कई बड़े चेहरे पर बेनकाब होंगे।
बांग्लादेशी घुसपैठ पर हाईकोर्ट का आदेश स्वागतयोग्य
भाजपा सांसद ने बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में हाईकोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे मामले को हमने भी संसद में उठाया। आज सीमावर्ती इलाके में बीस हज़ार से अधिक आदिवासी परिवार की महिलाओं से बांग्लादेशी या मुसलमानों ने शादी कर रखी है।
वहां लैंड जिहाद का काम चल रहा है। आदिवासी महिला से शादी करने के बाद उसकी जमीन का मालिक मुसलमान नहीं हो सकता है। एनआरसी लागू कर घुसपैठियों को चिन्हित कर बाहर निकालने की कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा की सरकार बनते ही आदिवासियों की जमीन उनको वापस दिलाई जाएगी।
ये भी पढ़ें
