कोरोना महामारी के बीच गणगौर माता की पूजा
जागरण संवाददाता दुमका कोरोना महामारी के बीच गुरुवार को गणगौर माता की पूजा की गई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 06:13 PM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 06:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, दुमका : कोरोना महामारी के बीच गुरुवार को गणगौर माता की पूजा की गई। शहर के बड़ा बांध पोखर में एक साथ की बजाय अंतराल पर मारवाड़ी समाज की महिलाएं तालाब पर पहुंची और पूजा की। पूजा में सुहागिन महिलाओं के अलावा कन्याएं शामिल हुई। सभी ने पूजा के बाद माता की प्रतिमा को विसर्जित किया। यह पूजा होलिका दहन के दूसरे दिन से आरंभ होकर 16 दिन तक चलती है। दूसरे दिन कन्या व नवविवाहिता पूजा को प्रारंभ करती है। अंतिम दिन समाज की सभी सुहागिन महिलाएं पूजा में शामिल होकर श्रद्धा से कथा सुनती हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें