मनरेगा में आरक्षण घटाने पर नाराजगी
जागरण संवाददाता दुमका अनुसूचित जनजाति छात्रों ने शुक्रवार को उप विकास आयुक्त डा. संजय
जागरण संवाददाता, दुमका:
अनुसूचित जनजाति छात्रों ने शुक्रवार को उप विकास आयुक्त डा. संजय सिंह को ज्ञापन सौंपकर मनरेगा में होने वाली नियुक्ति में आरक्षण घटाने पर नाराजगी जताई है। छात्रों ने बताया कि ग्रामीण विकास अधिकरण के द्वारा मनरेगा के अन्तर्गत सहायक अभियंता, कम्प्यूटर सहायक, लेखा सहायक, ग्राम रोजगार सेवक की संविधा के आधार पर नियुक्ति में अनुसूचित जनजाति आरक्षण के कोटा में भारी कटौती की गई है। पहले भी यही विज्ञापन निकाला गया था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से रद कर दिया गया। पिछले साल सात जनवरी को अनुसूचित जनजाति का आरक्षण तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता) में पांच पद, लेखा सहायक में चार, कंप्यूटर सहायक में चार और ग्राम रोजगार सेवक में 40 पद स्वीकृत किए गए थे। वर्तमान में जो विज्ञापन निकाला गया है, उसमें अनुसूचित जनजाति का रिक्त पद तकनीक सहायक(सहायक अभियंता).में एक, कम्प्यूटर में दो, लेखा सहायक में दो और ग्राम रोजगार पद में 28 पद स्वीकृत हैं। जिसमें अनुसूचित जनजाति के कोटा में 20 पद को समाप्त कर सामान्य वर्ग मे जोड़ा गया हैं। अनुसूचित क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति का पद घटाना कही से भी न्याय संगत नहीं लगता हैं।
जिसे अनुसूचित जनजाति समुदाय आक्रोश है। उपायुक्त महोदय के द्वारा उचित करवाई नहीं करने पर अनुसूचित जनजाति छात्रों उग्र आंदोलन के लिए बाध्या होंगे। श्याम देव हेम्ब्रम, राजेंद्र मुर्मू, ठाकुर हाँसदा,गंगा कुमार, सलीम मराण्डी, सुलीस सोरेन एवं सैकड़ों छात्रों उपस्थित थे।