Move to Jagran APP

हत्यारोपी ने दो बच्चों की मां के साथ किया दुराचार

शिकारीपाड़ा : प्रखंड के एक गांव में दो बच्चों की महिला के साथ गांव के ही युवक ने दुराचार किया। आरोपी एक माह पहले काठीकुंड में हुई कयामुद्दीन अंसारी की हत्या का मुख्य आरोपी है और पहले भी पीड़ित महिला की जेठानी से दुष्कर्म कर चुका है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 05:16 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 05:16 PM (IST)
हत्यारोपी ने दो बच्चों की मां के साथ किया दुराचार
हत्यारोपी ने दो बच्चों की मां के साथ किया दुराचार

शिकारीपाड़ा : प्रखंड के एक गांव में दो बच्चों की महिला के साथ गांव के ही युवक ने दुराचार किया। आरोपी एक माह पहले काठीकुंड में हुई कयामुद्दीन अंसारी की हत्या का मुख्य आरोपी है और पहले भी पीड़ित महिला की जेठानी से दुष्कर्म कर चुका है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार काठीकुंड के अस्ता गांव के रहनेवाले सनाउल अंसारी मामा की मौत के बाद शिकारीपाड़ा में उनके घर रह रहा था। सोमवार को दो बच्चों की मां मुस्लिम महिला के घर कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम में कुछ समाज के लोग शामिल हुए थे। मंगलवार की सुबह महिला का पति मेहमानों को छोड़ने के लिए बाहर गया हुआ था। रात को महिला के अकेलेपन का लाभ उठाकर आरोपी घर में घुस गया और महिला को डरा धमकाकर उसके साथ दुराचार किया। महिला के शोर मचाने पर पड़ोस के लोग जब तक एकत्र होते आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। महिला के घरवालों ने बताया कि आरोपी पहले भी पीड़िता की जेठानी के साथ दुष्कर्म कर चुका है। स्थानीय लोगों की वजह से समझौता हो गया। इसके बाद आरोपी का मन और बढ़ गया। बताया जाता है कि एक माह पहले काठीकुंड में कयामुद्दीन अंसारी नामक युवक की हत्या हुई थी। जिसमें सनाउल को मुख्य आरोपी बनाया गया था। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। गुरुवार की रात मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार को शिकारीपाड़ा पुलिस ने सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया। थाना प्रभारी वीके सिन्हा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.