दुमका-देवघर के बीच बनेगा मड हाउस
????? ????? ????? ????? ???? ?? ??? ?? ??????? ?????? ???? ?? ?????? ???? ?? ??? ??? ?????? ??? ???? ?? ???? ???? ?? ?? ????? ?? ??????? ???? ?? ?????? ?? ????????
बासुकीनाथ : दुमका-देवघर मुख्य मार्ग अथवा आसपास के समीपस्थ पर्यटन स्थल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किए जाने को लेकर यहां पर कई विकास की योजनाएं जल्द ही सरजमीं पर दिखेंगी। इस बारे में जानकारी देते हुए सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने बताया कि बासुकीनाथ देवघर गोड्डा के योगिनी स्थल में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर कई योजनाएं जल्द ही धरातल पर होगी। कहा कि दुमका-देवघर मार्ग पर एक सुविधाजनक व उपयोगी स्थल का चयन कर यहां एक करोड़ रुपये की लागत से मड हाउस बनाया जाएगा। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार, जरमुंडी अंचलाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी व अन्य पदाधिकारियों के साथ दुमका देवघर मुख्य पथ पर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। बताया कि एक बेहतर और सुविधाजनक स्थल का चयन कर इस दिशा में यथाशीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यहां आनेवाले दूरदराज के पर्यटकों को ग्रामीण क्षेत्र का माहौल मिले, शुद्ध ताजी हवा के साथ-साथ धाíमक आध्यात्मिक शांति व शहर के कोलाहल से दूर एक शांत जगह में मड हाउस बनाया जाएगा। पर्यटकों को घर से दूर प्रकृति की गोद में एक अलग अनुभव मिलेगा। यह मड हाउस पर्यटकों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित करने में सफल बनेगा। यहां पर्यटकों के आवास एवं मूलभूत सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि बासुकीनाथ के आसपास के सभी पर्यटन स्थलों को टूरिस्ट सर्किट एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने को लेकर योजनाएं जल्दी ही सरजमीं पर दिखेंगी। इसके अलावा सांसद ने बताया कि क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों के आसपास यात्रियों के आवासन एवं स्थानीय ग्रामीणों के सुविधा के लिए बहुउद्देशीय भवन बनाए जा रहे हैं ताकि यहां आनेवाले यात्रियों को आवास की बेहतर सुविधा मुहैया कराया जा सके।