एक वर्ष में मोदी सरकार ने लिए बड़े फैसले
रामगढ़ भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने मंगलवार को जामा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित किया। गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने एक वर्ष के अंदर कई ऐतिहासिक कार्य किए। काश्मीर से धारा 370 हटायी राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। तीन तलाक जैसे कानून को हटा कर मुस्लिम महिलाओं को मजबूत किया।
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने मंगलवार को जामा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित किया। गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने एक वर्ष के अंदर कई ऐतिहासिक कार्य किए। काश्मीर से धारा 370 हटायी, राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। तीन तलाक जैसे कानून को हटा कर मुस्लिम महिलाओं को मजबूत किया। कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरा विश्व कोरोना वायरस से कराह रहा है, ऐसे में मोदी सरकार ने सही समय पर पूरे देश में लॉकडाउन घोषित कर जनता को बचा लिया। आज पूरा विश्व भारत की तैयारी की तारीफ कर रहा है। इन सभी बातों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। वर्चुअल रैली को सुन रहे जिला उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने बताया कि सभी विधानसभा में इस तरह की रैली होगी। 21 जून को केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री पूरे राज्य के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रैली का समापन करेंगे। सुनने वालों में नवल किशोर मांझी, किशोरी प्रसाद साह, धनंजय पंजियारा, ओम कुमार साह, सोनालाल राय, चुन्नीलाल राय, धनमोगेन्द्र मांझी, जोहार मांझी, पुलिस हेम्ब्रम, दीनालाल हेम्ब्रम, बाबूलाल मरांडी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।