Move to Jagran APP

64 दिन बाद काम पर लौटे मनरेगा कर्मी

दुमका : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर विगत 64 दिन से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय की घोषणा के बाद समाप्त हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 06:58 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 06:58 PM (IST)
64 दिन बाद काम पर लौटे मनरेगा कर्मी
64 दिन बाद काम पर लौटे मनरेगा कर्मी

दुमका : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर विगत 64 दिन से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय की घोषणा के बाद समाप्त हो गई। जिला सचिव उज्ज्वल कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के हड़ताल स्थगित करने की घोषणा के उपरांत ही जिला के सभी मनरेगा कर्मी अपने-अपने प्रखंड में योगदान करने के लिए आवेदन दिया है। जिलाध्यक्ष बसंत कुमार टुडू ने सभी मनरेगा कर्मियों को आंदोलन में शामिल होकर सहयोग करने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी अपने प्रखंड में जाकर योगदान देते हुए पूर्व की भांति मनरेगा योजनाओं को सुचारू रूप से संचालन करें। बैठक में प्रमंडलीय अध्यक्ष जयदेव मुर्मू, श्यामनंदन मंडल, राम कुमार ठाकुर, राजेश कुमार विनय मुर्मू, उत्तम कुमार साह, मशहूर खान, राजकुमार साह नंदेश्वर दास, जवाहर, विनोद गुप्ता, विकास कुमार, रविशंकर राजेश मरांडी, गीता कुमारी प्रभावती संगीता सोरेन आदि शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.