विधायक ने की बीएसओ पर कार्रवाई की अनुशंसा
रामगढ़ प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में रामगढ़ प्रखंड में कार्यरत प्रखंड आपूíत पदाधिकारी रामेश्वर झा की लिखित शिकायत कुछ ग्रामीणों द्वारा विधायक सीता सोरेन से की गई। इसके बाद सीता सोरेन ने आवेदन पर अपनी अनुशंसा करते हुए उपायुक्त को जांच कर बीएसओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में रामगढ़ प्रखंड में कार्यरत प्रखंड आपूíत पदाधिकारी रामेश्वर झा की लिखित शिकायत कुछ ग्रामीणों द्वारा विधायक सीता सोरेन से की गई। इसके बाद सीता सोरेन ने आवेदन पर अपनी अनुशंसा करते हुए उपायुक्त को जांच कर बीएसओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
ग्रामीण शिवजतन मरांडी, लक्ष्मण मंडल, रोहित मंडल, प्रधान मुर्मू ने आवेदन में आरोप लगाया है कि प्रखंड आपूíत पदाधिकारी रामेश्वर झा प्रखंड मुख्यालय में नहीं रहते हैं। वह कभी कभार ही प्रखंड कार्यालय आते हैं। जब राशन कार्ड बनवाने या इस बारे में कोई जानकारी लेने उनके पास जाते हैं तो उनके द्वारा अपशब्द का प्रयोग किया जाता है। मृत पहाड़िया लाभुकों का अनाज उनके द्वारा बेच दिया जाता है। वहीं प्रखंड के डीलरों का उनके द्वारा शोषण किया जाता है। बुधवार को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद कई लोग बीएसओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें रामगढ़ से हटाने की मांग की। सूत्रों पर भरोसा करें तो इससे पहले एमओ मसलिया प्रखंड में कार्यरत थे। वहां पर भी ग्रामीणों द्वारा एमओ के खिलाफ तत्कालीन समाज कल्याण मंत्री के पास शिकायत की गई थी। इसके बाद एमओ को मंत्री की अनुशंसा पर उपायुक्त ने वहां से हटाया था।