हिमाचल से लौटे प्रवासियों को भेजा गया घर
दुमका महिला हॉस्टल में बने क्वारंटाइन सेंटर से शनिवार को 32 प्रवासियों को उनके घर भेज दिया गया। सभी का स्वाब जांच रिपोर्ट निगेटिव आया था। घर भेजने से पहले उपायुक्त राजेश्वरी बी ने सभी प्रवासियों से बात की। जहां प्रवासी मजदूरों ने बताया कि हिमाचल के एक हेलमेट बनाने वाली कंपनी में कार्य करते थे।
जागरण संवाददाता, दुमका: महिला हॉस्टल में बने क्वारंटाइन सेंटर से शनिवार को 32 प्रवासियों को उनके घर भेज दिया गया। सभी का स्वाब जांच रिपोर्ट निगेटिव आया था। घर भेजने से पहले उपायुक्त राजेश्वरी बी ने सभी प्रवासियों से बात की। जहां प्रवासी मजदूरों ने बताया कि हिमाचल के एक हेलमेट बनाने वाली कंपनी में कार्य करते थे।
उपायुक्त ने होम क्वारंटाइन जा रहे लोगों से कहा कि घर जाने के बाद शारीरिक दूरी का पालन करते हुए स्वच्छता पर ध्यान देंगे। जिले में ही रहकर कार्य करें। प्रशासन आपके लिए रोजगार की व्यवस्था कर रही है। जल्द ही रोजगार का अवसर सभी को मिलेगा। जब क्वारंटाइन सेंटर में किए गए व्यवस्था के बारे में पूछा तो कहा कि अच्छा माहौल मिला। समय पर भोजन, पानी की व्यवस्था रही। किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई।