समाज उत्थान के लिए दोनों गुट मिलकर करें काम
रामगढ़ प्रखंड में रौनियार समाज को मजबूती प्रदान करने एवं समाज के लोगों के उत्थान के लिए शनिवार को बालक मध्य विद्यालय में प्रखंड के रौनियार समाज के लोगों की एक बैठक सीताराम साह की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सहयोगी, रामगढ़: रामगढ़ प्रखंड में रौनियार समाज को मजबूती प्रदान करने एवं समाज के लोगों के उत्थान के लिए शनिवार को बालक मध्य विद्यालय में प्रखंड के रौनियार समाज के लोगों की एक बैठक सीताराम साह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड के छोटी रणबहियार, कांजो, सिमरा, सिंदुरिया, बंदरजोड़ा, ठाड़ीहाट समेत अन्य गांव से पहुंचे सभी लोगों ने संगठन मजबूती एवं समाज के उत्थान के लिए विचार रखा। छोटी रणबहियार के राजेंद्र प्रसाद साह ने कहा कि प्रखंड में समाज के लोग संगठित होकर काम करें तो कुछ भी संभव है। जिले में समाज के लोग दो गुट में बंट गए है। दोनों एक मंच पर आकर समाज के उत्थान की बात करें।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दोनों गुट के लोगों को रामगढ़ में बुलाकर एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा। राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि योगेन्द्र प्रसाद भगत उर्फ जोगो के नेतृत्व में ही यहां के लोग काम करेंगे। सर्वसम्मति से योगेंद्र को ही तीन साल के लिए प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया गया। छोटी रणबहियार के उपेंद्र गुप्ता, सिंदुरिया के संतोष साह, बंदरजोड़ा के रामवृक्ष साह, कांजो के दिलीप साह एवं डेलीपाथर गांव के सुबोध साह को उपाध्यक्ष, कांजो के नंदकिशोर साह को सचिव, सिंदुरिया के ब्रजेश भगत को कोषाध्यक्ष, सिंदुरिया के राजीव गुप्ता एवं ठाड़ी के जीवन प्रसाद साह का उप सचिव, रामगढ़ के सीताराम साह, छोटी रणबहियार के राजेंद्र प्रसाद साह, कांजो के लखी प्रसाद साह, रामगढ़ के लखी प्रसाद साह, रामगढ़ के राजकिशोर भगत, कृष्णानंद भगत, महेंद्र कुमार भगत को संरक्षक, ललन कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी, रामजी साह एवं अमरेंद्र कुमार को मीडिया प्रभारी के पद पर चयनित किया गया।
नव चयनित अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही कार्यकारिणी कमेटी की एक बैठक होगी। इसमें प्रखंड के और गांव के लोगों को शामिल किया जाएगा। बैठक में दीपक साह विवेक, सुरेश प्रसाद गुप्ता, किशोरी प्रसाद साह, मनोज साह, योगेंद्र प्रसाद साह, घनश्याम साह, राजेश गुप्ता, अनिल कुमार चौधरी, नारायण साह, प्रदीप साह, शंकर प्रसाद साह, रविशंकर साह, अशोक साह, विष्णु कुमार भगत, प्रकाश साह, टुबलू साह, उमा साह, सुरेश प्रसाद, संजय स्टोर, राजू साह, राजकुमार भगत, पंकज कुमार, मुकेश साह, ओम कुमार साह, जगनारायण साह, पंचानंद साह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।