गुरुकुल के बच्चों ने ली प्लास्टिक थैला मुक्ति की शपथ
दुमका : धधकिया स्थित सतन आश्रम द्वारा संचालित रामगोपाल शर्मा गुरुकुल के बच्चों ने सोमवार को पर्यावरण
दुमका : धधकिया स्थित सतन आश्रम द्वारा संचालित रामगोपाल शर्मा गुरुकुल के बच्चों ने सोमवार को पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्लास्टिक का थैला उपयोग नहीं करने की शपथ ली। फिनलैंड की पर्यावरण वैज्ञानिक लिसा लाठी और मिर्वा ग्रान ने बच्चों को शपथ दिलाने के साथ आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखने की मुहिम छेड़ी।
फिनलैंड शिक्षा के मामले में विश्व में पहले स्थान पर है। दोनों विदेशी इस समय आश्रम में विशेष अतिथि के तौर पर ठहरे हुए हैं। मिर्वा इन दिनों गुरुकुल के शिक्षक और बच्चों को पर्यावरण को संतुलित रखने, सड़ी गली चीजों से नई वस्तु बनाने, पानी बचाने का प्रशिक्षण दे रही हैं। कहा कि हर बच्चे को प्रकृति का सम्मान करना चाहिए। पर्यावरण की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बच्चों ने शपथ ली कि वे प्लास्टिक के थैलों का उपयोग नहीं करेंगे। सफाई के लिए दूसरों को प्रेरित करेंगे। मौके पर आश्रम के प्रबंध न्यासी स्वामी आत्मानंद, स्वामिनी अनुराधा पुरी, जिप उपाध्यक्ष असीम मंडल, सुरेश मंडल, ईशा मिश्रा, कृष्णा यादव, दिनेश झा, नयन गोराई व सभी बच्चे मौजूद थे।