विवाहिता के साथ गांव के ही युवक ने की छेड़खानी
रामगढ़ रामगढ़ थाना क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ गांव के ही एक युवक ने रविवार की रात छेड़खानी की। पीड़िता ने सोमवार की देर शाम युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ गांव के ही एक युवक ने रविवार की रात छेड़खानी की। पीड़िता ने सोमवार की देर शाम युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िता रात्रि को पुराना घर से खाना खाकर सोने के लिए नया घर में जा रही थी। रास्ते में गांव के युवक ने हाथ पकड़कर छेड़खानी की। महिला के शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। पीड़िता ने रात में ही जानकारी रामगढ़ थाना को दी गई। वहीं सोमवार को पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ रामगढ़ थाना पहुंच प्राथमिकी दर्ज करायी। सोमवार को एक गांव के व्यक्ति द्वारा पीड़िता पर प्राथमिकी दर्ज नहीं कराने का दबाव बनाया जा रहा था लेकिन पीड़िता के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। थाना प्रभारी राजीव कुमार रंजन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।