Move to Jagran APP

पूरी ईमानदारी से कार्यकर्ता करें चुनाव की तैयारी

बासुकीनाथ बासुकीनाथ में भारतीय जनता पार्टी की जरमुंडी विधानसभा स्तरीय बैठक में कोर कमेटी मंडल अध्यक्ष महामंत्री जिला पदाधिकारी एवं वरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से गोड्डा लोकसभा के सांसद सह भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे की धर्मपत्नी अनुकांत दुबे दुमका जिला भाजपा अध्यक्ष निवास मंडल सीताराम पाठक मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में मंडल के अध्यक्ष एवं कोर कमेटी के सदस्यों ने चुनाव को देखते हुए रणनीति बनाई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 04:24 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 04:24 PM (IST)
पूरी ईमानदारी से कार्यकर्ता करें चुनाव की तैयारी
पूरी ईमानदारी से कार्यकर्ता करें चुनाव की तैयारी

बासुकीनाथ : बासुकीनाथ में भारतीय जनता पार्टी की जरमुंडी विधानसभा स्तरीय बैठक में कोर कमेटी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी एवं वरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से गोड्डा लोकसभा के सांसद सह भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे की धर्मपत्नी अनुकांत दुबे, दुमका जिला भाजपा अध्यक्ष निवास मंडल, सीताराम पाठक मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में मंडल के अध्यक्ष एवं कोर कमेटी के सदस्यों ने चुनाव को देखते हुए रणनीति बनाई। अनु दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता इस चुनाव में मतदाताओं के पास अपने विकास कार्य के बल पर जाएगी और गोड्डा लोकसभा से जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेगी। जिला अध्यक्ष निवास मंडल ने कार्यकर्ताओं को संगठित होकर चुनाव कार्य में पूरे लगन के साथ जुट जाने की बात कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद दुबे ने गोड्डा लोकसभा के साथ-साथ पूरे संताल परगना का विकास किया है। पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यो के आधार पर भाजपा जनता से वोट मांगेगी। विधानसभा कोर कमेटी संयोजक सह जिला महामंत्री गौरवकांत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश में और सांसद निशिकांत दुबे ने गोड्डा सहित पूरे संताल परगना में जिस विकास को गति दी है उस गति को लगातार बनाए रखने के लिए गोड्डा में फिर एक बार भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे को जिताकर संसद भवन भेजना है। इसके साथ ही एक बार फिर मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करना है। बैठक को सांसद प्रतिनिधि सीताराम पाठक ने सम्बोधित करते हुए लोकसभा चुनाव को फतह करने का आह्वान किया। सीताराम पाठक ने संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी गठबंधन गोड्डा लोकसभा में कमल खिलने से नहीं रोक सकता। जिला मंत्री शैलेश राव ने पार्टी के पदाधिकारियों को तन-मन से चुनाव कार्य में लग जाने एवं जीत का परचम लहराने का आह्वान किया। बैठक को मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष स्वरूप सिन्हा, नगर महामंत्री काíतक राव, रंजीत पांडेय, सिकंदर कुमार, दिवाकर कुमार सहित अन्य ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री गौरवकांत ने किया और धन्यवाद ज्ञापन स्वरूप सिन्हा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संजय शौर्य, बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्षा पूनम देवी, जरमुंडी मंडल अध्यक्ष उमाकांत मोदी, सहारा मंडल अध्यक्ष मुरलीधर मंडल, सारवा मंडल अध्यक्ष बलराम पोदार, सोनारायथाड़ी मंडल अध्यक्ष जयकांत मंडल, जिला मंत्री शैलेश राव, महामंत्री जय प्रकाश मिश्र, कमलाकांत झा, नगर महामंत्री काíतक राव, रंजीत पांडेय, दिवाकर राणा, मो. कादिर अंसारी, कोर कमेटी सदस्य रंजीत राव, नीलम देवी, राम नारायण राय, कामेश्वर साह, बालकृष्ण पांडेय सहित दर्जनों अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.