Move to Jagran APP

कमल संकल्प यात्रा आज, तैयारियों की समीक्षा

बासुकीनाथ बासुकीनाथ में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की जरमुंडी प्रखंड बासुकीनाथ नगर सहारा मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा की जरमुंडी इकाई की विशेष बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 06:52 PM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 06:52 PM (IST)
कमल संकल्प यात्रा आज, तैयारियों की समीक्षा
कमल संकल्प यात्रा आज, तैयारियों की समीक्षा

बासुकीनाथ : बासुकीनाथ में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की जरमुंडी प्रखंड, बासुकीनाथ नगर, सहारा मंडल, भारतीय जनता युवा मोर्चा की जरमुंडी इकाई की विशेष बैठक हुई। बैठक में दो मार्च को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वाधान में कमल संकल्प यात्रा के तहत जरमुंडी विधानसभा स्तरीय मोटरसाइकिल रैली निकाले जाने के कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा की। कार्यक्रम की सफलता को लेकर कार्यक्रम प्रभारी सह भाजपा नेता सीताराम पाठक ने पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ आवश्यक मंत्रणा की। सीताराम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित जरमुंडी विधानसभा स्तरीय कमल संकल्प यात्रा के तहत बाइक रैली कार्यक्रम की सफलता को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि बासुकीनाथ नंदी चौक से जरमुंडी के रास्ते सोनारायठाड़ी, सारवां तक यह रैली जाएगी एवं वहां से वापस बासुकीनाथ नंदी चौक में कार्यक्रम का समापन होगा। मौके पर मेरा बूथ सबसे मजबूत, कमल संकल्प यात्रा जैसे कार्यक्रम पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने एवं अधिक से अधिक ग्रामीणों को इससे लाभान्वित करने की बात कही। यहां बता दें कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित होनेवाले कमल संकल्प यात्रा के तहत निकलने वाली बाइक रैली की सफलता को लेकर भाजपा प्रदेश कमेटी द्वारा भाजपा नेता सीताराम पाठक को इस कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है जबकि कार्यक्रम की सफलता में पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार, भाजपा जिला महामंत्री गौरवकांत प्रसाद, नूतन तिवारी को भी शामिल किया गया है। बैठक में जिला महामंत्री गौरवकांत, नगर अध्यक्ष स्वरुप सिन्हा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा सह प्रभारी केशव कुमार, जरमुंडी मंडल अध्यक्ष उमाकांत मोदी, सहारा मंडल अध्यक्ष मुरली मंडल, संदीप पांडेय, नगर महामंत्री काíतक राव, जयकिशोर साह, अशोक शर्मा, जरमुंडी युवा मोर्चा अध्यक्ष निलेश यादव, बासुकीनाथ अध्यक्ष कृष्णा राज, सहारा मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष अक्षय यादव सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.