Move to Jagran APP

भगवान बिरसा ने पढ़ाया स्वाभिमानी होने का पाठ

दुमका भगवान बिरसा मुंडा की 120 वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को राजनैतिक दल व संगठनों ने महिला कॉलेज के सामने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को नमन किया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह की अगुवाई में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Jun 2020 04:37 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2020 04:37 PM (IST)
भगवान बिरसा ने पढ़ाया स्वाभिमानी होने का पाठ
भगवान बिरसा ने पढ़ाया स्वाभिमानी होने का पाठ

जागरण संवाददाता दुमका: भगवान बिरसा मुंडा की 120 वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को राजनैतिक दल व संगठनों ने महिला कॉलेज के सामने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को नमन किया।

loksabha election banner

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह की अगुवाई में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर जिला सचिव शिव कुमार बास्की, अब्दुल सलाम अंसारी, अशोक चौधरी, रमेश कुमार रजक, उदय नंदी, रवि यादव, शिबू चक्रबर्ती, सिराजुद्दीन अंसारी, विजय मल्लाह, चंदन भुवानिया, नीरज कुमार, पीयूष कुमार, समीर झा, दीपक राज, कासिम अंसारी, रहमत अली, साकेत गुप्ता, प्रेम हांसदा व पेंटल दा आदि मौजूद थे। छात्र चेतना संगठन के कार्यकर्ताओं ने राकेश मिश्रा की अगुवाई में माल्यार्पण किया। आदिवासियों के महानायक अमर रहे, भारत माता की जय वंदे मातरम के जय घोष लगाएं। विशाल सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासियों के ही नहीं अपितु भारत के युवाओं के महानायक थे। उन्होंने युवाओं को स्वाभिमानी होने का पाठ पढ़ाया । मौके पर सौरभ कुमार, गुलशन गुप्ता, आशू राज, पीयूष कुमार, कुमार देव, विशाल झा, आयुष राज, शुभम मिश्रा, सिद्धार्थ आर्यन, महेश मरांडी, इनोस हांसदा, माधव दत्ता, रजनीश यादव, मो0 अदनान शेख, खुशाल मिश्रा, दीपक कुमार, रोशन कुमार आदि मौजूद थे। भीम आर्मी के प्रमोद कुमार दास की अध्यक्षता में पुष्प अíपत कर उन्हें नमन किया गया। श्रवण कुमार ने कहा कि बिरसा मुंडा ने पूरे जीवन भर संघर्ष एवं बलिदान किया। नगर अध्यक्ष अजीत कुमार दास ने कहा कि युवा पीढ़ी को उनसे सीख लेने की जरूरत है। मौके रामसुंदर हांसदा, हरिमोहन दास, मो. रिकू अंसारी, धर्मा दास, किशोर कुमार, फरीद खान, सिटु कुमार, मनोज यादव आदि मौजूद थे। इधर निभा के सदस्यों ने उपाध्यक्ष अरविद केसरी के नेतृत्व में माल्यार्पण किया। कहा कि भगवान बिरसा मुंडा समाज के लिए प्रेरणादायक हैं, उन्होंने अपना जीवन हमेशा समाज के लिए अपना जीवन अíपत कर दिया। मौके पर जतिन कुमार, शुभम चौधरी, भाग्यश्री शर्मा, विश्वजीत सिंह रमेश मंडल आदि मौजूद थे। विचार मंच के सदस्यों ने दी पुष्पांजलि

बिरसा मुंडा की 120 वीं पुण्यतिथि पर पटेल सेवा व शहीद सरदार भागवत राउत विचार मंच के सदस्यों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि देकर श्रद्धा सुमन अíपत की। मौके पर संदीप कुमार, अशोक कुमार राउत, राजेश कुमार राउत, विनोद कुमार राउत, शिवम कुमार, अमरेश पासवान, अमन कुमार सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अíपत किया और जीवनी पर प्रकाश डाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.