जरमुंडी में मॉडल डिग्री कॉलेज के लिए जमीन की तलाश
बासुकीनाथ : जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र में मॉडल डिग्री कॉलेज के लिए उपयुक्त स्थल की तलाश की जा रही है। इस दिशा में अपर समाहर्ता इंदु गुप्ता, अंचलाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी ने जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न उपयोगी स्थलों का निरीक्षण किया। पूर्व में जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के कुसुमडीह में मॉडल डिग्री कॉलेज के लिए स्थल चयन किया जा चुका था। उक्त स्थल पर कुसुमडीह मौजा में मॉडल डिग्री कॉलेज के लिए 5 एकड़ जमीन का चयन हो चुका था। बाद में मॉडल डिग्री कॉलेज के लिए कुल 10 एकड़ भूमि की आवश्यकता को लेकर एवं कुसुमडीह मौजा में 10 एकड़ भूमि की अनुपलब्धता होने पर अन्य स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में जरमुंडी बजरंगबली रोड में ¨सहनी बिशनपुर मौजा में स्थल का निरीक्षण किया गया।
बासुकीनाथ : जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र में मॉडल डिग्री कॉलेज के लिए उपयुक्त स्थल की तलाश की जा रही है। इस दिशा में अपर समाहर्ता इंदु गुप्ता, अंचलाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी ने जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न उपयोगी स्थलों का निरीक्षण किया। पूर्व में जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के कुसुमडीह में मॉडल डिग्री कॉलेज के लिए स्थल चयन किया जा चुका था। उक्त स्थल पर कुसुमडीह मौजा में मॉडल डिग्री कॉलेज के लिए 5 एकड़ जमीन का चयन हो चुका था। बाद में मॉडल डिग्री कॉलेज के लिए कुल 10 एकड़ भूमि की आवश्यकता को लेकर एवं कुसुमडीह मौजा में 10 एकड़ भूमि की अनुपलब्धता होने पर अन्य स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में जरमुंडी बजरंगबली रोड में ¨सहनी बिशनपुर मौजा में स्थल का निरीक्षण किया गया। अंचलाधिकारी ने कहा कि आवागमन एवं सर्वसुविधा युक्त स्थल का चयन किया जाना है। मौके पर अंचल निरीक्षक मनोज कुमार, अंचल अमीन, राजस्व कर्मचारी, हल्का कर्मचारी, ग्राम प्रधान एवं अन्य मौजूद थे। यहां बता दें कि जरमुंडी में मॉडल डिग्री कॉलेज खुल जाने से क्षेत्र के उच्च शिक्षा प्राप्त करनेवाले छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा मिलेगी। पूर्व में यहां के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्ति करने के लिए देवघर अथवा दुमका की ओर रूख करना पड़ता था। लेकिन जरमुंडी में मॉडल डिग्री कॉलेज की स्थापना हो जाने से यहां के छात्र-छात्राओं को सहज ही उच्च शिक्षा की राह सुगम हो जाएगी। जरमुंडी में मेडल डिग्री कॉलेज के लिए जमीन की तलाश का कार्य प्रारंभ होने पर यहां के अध्यापक, अभिभावक, छात्र-छात्राओं और सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की।