दर्जनों लोगों ने थामा लोजपा का दामन
जरमुंडी प्रखंड में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी की एक विशेष बैठक में संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर मंत्रणा हुई।
संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ: जरमुंडी प्रखंड में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी की एक विशेष बैठक में संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर मंत्रणा हुई। निर्णय लिया गया कि जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के सारवां, सोनारायठाड़ी एवं जरमुंडी प्रखंड में जोरदार सदस्यता अभियान चलाया जाएगा एवं जन-जन तक पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी। पार्टी के जरमुंडी विधानसभा प्रभारी ने ग्रामीणों को पार्टी सुप्रीमो रामविलास पासवान, चिराग पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के संदेशों से अवगत कराते हुए पार्टी के नीति एवं सिद्धांत की जानकारी देते हुए लोजपा से जुड़ने की अपील की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेते हुए इसका त्वरित समाधान करने की बात कही। इस मौके पर पार्टी के नीति व सिद्धांतों से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं व महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर लोजपा जिला उपाध्यक्ष सोमेश्वर यादव, अमन कुमार, वीरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष गिरधारी झा ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।