पेड़ लगाकर ही बचाया जा सकता जीवन
चिकनियां जामा के लगला पंचायत भवन में गांधी जयंती के अवसर पर 5 किसानों को फलदार पौधा एवं एक किसान को मृदा परीक्षण किट दिया गया। सांसद सुनील सोरेन ने कहा विकास भारती संस्था झारखंड में कई प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य कर रही है। जिसका प्रयास सराहनीय है।
चिकनियां : जामा के लगला पंचायत भवन में गांधी जयंती के अवसर पर 5 किसानों को फलदार पौधा एवं एक किसान को मृदा परीक्षण किट दिया गया।
सांसद सुनील सोरेन ने कहा विकास भारती संस्था झारखंड में कई प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य कर रही है। जिसका प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से कई प्रकार की प्रेरणा मिलती है। संकल्प लें कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। घर के आसपास पानी का जमाव नहीं होने दें। पेड़-पौधा लगाए तभी पर्यावरण संतुलित रहेगा। समन्वयक दर्शन हेंब्रम, भाजपा नेता सुरेश मुर्मू, जिला परिषद् सदस्य लुखीराम टुडू, उपप्रमुख इंद्रकांत यादव, शोले मरांडी, मुखिया निर्मला देवी, विकास भारती के कार्यकर्ता बीरबल कुमार, राजू प्रसाद, देवेंद्र कुमार, दर्शन राय, देवेंद्र, सुरेश मिर्धा, जानकी देवी एवं अन्य मौजूद थे।