केशव बने जरमुंडी विस चुनाव सह प्रभारी
बासुकीनाथ : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष केशव कुमार गुप्ता को प्रदेश कमेटी की ओर से जरमुंडी विधानसभा का चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। केशव गुप्ता को विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बनाने पर भाजपाइयों एवं उनके समर्थकों ने हर्ष जताया है।
बासुकीनाथ : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष केशव कुमार गुप्ता को प्रदेश कमेटी की ओर से जरमुंडी विधानसभा का चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। केशव गुप्ता को विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बनाने पर भाजपाइयों एवं उनके समर्थकों ने हर्ष जताया है। केशव गुप्ता ने कहा कि संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर जो भरोसा उन पर जताया है वह पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ उसपर खरा उतरने के लिए दिन रात मेहनत करेंगे। इधर केशव गुप्ता को जरमुंडी विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति सदस्य सह सदस्यता अभियान के संयोजक सीताराम पाठक, जिला बीस सूत्री कार्य समिति सदस्य महेश कुमार, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, सदस्य स्वरूप सिन्हा, युवा मोर्चा के सहारा मंडल अध्यक्ष अक्षय यादव, जरमुंडी भाजयुमो अध्यक्ष नीलेश यादव, रोहित कुमार दे सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने केशव गुप्ता को बधाई दी है।