Move to Jagran APP

झाविमो कार्यकर्ता संगठित होकर करें काम

दुमका : झाविमो जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को परिसदन में हुई। इसमें मिशन 19 चुनाव को

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 07:52 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 07:52 PM (IST)
झाविमो कार्यकर्ता संगठित होकर करें काम
झाविमो कार्यकर्ता संगठित होकर करें काम

दुमका : झाविमो जिला कार्यसमिति की बैठक रविवार को परिसदन में हुई। इसमें मिशन 19 चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

loksabha election banner

संगठन प्रभारी अशोक वर्मा ने कहा कि यहां का संगठन दूसरे जिला से कमजोर नहीं है। सिर्फ सभी को संगठित होकर काम करने की जरूरत है। आनेवाले 2019 के चुनाव में झाविमो सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। पार्टी की ओर से जल्द ही हल्ला बोल, पोल खोल कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी। इसे सफल बनाने के लिए सभी नगर व प्रखंड में बैठक का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि प्रखंड व जिलास्तर पर जन समस्याओं के निदान के लिए धरना जैसे कार्यक्रम किए जाने चाहिए। इनके माध्यम से राज्य सरकार की विफलता को उजागर किया जा सकता है। केंद्रीय प्रवक्ता अंजुला मुर्मू ने कहा कि हल्ला बोल कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता एकजुटता दिखाकर सफल बनाएंगे। जिला अध्यक्ष धर्मेद्र ¨सह की अध्यक्षता में हुई बैठक में ¨पटू अग्रवाल, मार्था हांसदा, राजेश मुर्मू, मो. जमील अख्तर, कयूम अंसारी, जयकांत मंडल, श्यामदेव हेम्ब्रम, पीटर ¨मज, आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.