बाइक रैली से झामुमो की संघर्ष यात्रा शुरू
जामा : जामा प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन कि अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 24 फरवरी को आयोजित होनेवाले संघर्ष यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई।
जामा : जामा प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन कि अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 24 फरवरी को आयोजित होनेवाले संघर्ष यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। निर्णय लिया गया की संघर्ष यात्रा की शुरुआत जामा प्रखंड के तपसी पंचायत के असंथर से की जाएगी। संघर्ष यात्रा की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाज से किया जाएगा। कालेश्वर ने कहा कि असंथर से मोटरसाइकिल रैली के साथ कार्यकर्ता जामा हाईस्कूल मैदान में इकट्ठा होंगे जहां पूर्व मुख्यमंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा को जामा की विधायक सीता सोरेन भी संबोधित करेंगी। बैठक में विधायक प्रतिनिधि मुन्नू ¨सह और सचिव सुरेंद्र यादव ने कार्यकर्ता पंचायत अध्यक्ष, सचिव एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को कई निर्देश दिया। मुन्नू ¨सह ने सभी कार्यकर्ताओं से संघर्ष यात्रा को सफल बनाने की अपील की। मौके पर लक्ष्मी यादव मीडिया प्रभारी उदयकांत यादव, राजेंद्र यादव, हेमलाल हांसदा, गौतम यादव, राज किशोर मुर्मू, निर्मल बेसरा, विजय यादव, महफूज अंसारी, निर्मल किस्कू, प्रदीप यादव, राजेंद्र रजक, सिरिल सोरेन, बलराम मंडल, स्टेफन मुर्मू, वरुण कुमार, धनेश्वर दर्वे, मतियस मुर्मू, राजेश बास्की, प्रेमलता बास्की समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।