Move to Jagran APP

जिलाध्यक्ष की मनमानी से झामुमो कार्यकर्ता नाराज

सरैयाहाट : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू विद्यालय परिसर में रविवार को पोंडा हांसदा की अध्यक्षत

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Sep 2018 07:19 PM (IST)Updated: Sun, 16 Sep 2018 07:19 PM (IST)
जिलाध्यक्ष की मनमानी से झामुमो कार्यकर्ता नाराज
जिलाध्यक्ष की मनमानी से झामुमो कार्यकर्ता नाराज

सरैयाहाट : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू विद्यालय परिसर में रविवार को पोंडा हांसदा की अध्यक्षता में झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में जिला कमेटी द्वारा प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड सचिव का नोमिनेट किए जाने का मुद्दा छाया रहा। बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने संयुक्त से रूप कहा कि जिला कमेटी का मनमानी नहीं चलेगी। 15 वर्षो से लगातार एक ही व्यक्ति को प्रखंड अध्यक्ष में नोमिनेट कराना पार्टी संविधान के विरूद्ध है। जिसके कारण सरैयाहाट में पार्टी का अस्तित्व मिटते जा रहा है। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने जिला कमेटी का विरोध करते हुए निर्णय लिया कि जब तक कमेटी अपने निर्णय को वापस नहीं लेगी, कार्यकर्ता किसी भी कार्यक्रम में शरीक नहीं होंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रखंड कमेटी का गठन चुनाव करा कर किया जाए। जिलाध्यक्ष की मनमानी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्ष द्वारा सरैयाहाट प्रखंड अध्यक्ष के रूप में देवलाल बेसरा एवं सचिव पद के लिए हबीब अंसारी का नोटिफिकेशन किया गया है। जिसका विरोध झामुमो कार्यकर्ताओं में देखा जा रहा है। बैठक में बनारसी यादव, राधाकांत कापरी, धनंजय शर्मा, अशोक मंडल, सुखलाल सोरेन, निरंजन धोर, तैयब अंसारी, मुख्तार अंसारी, हफीज अंसारी, मुन्ना अंसारी, सीताराम मंडल, नीरज मंडल, सदानंद मंडल, मणिभूषण मंडल, लखी सोरेन, रविकांत ठाकुर, सुखलाल बास्की, अमर कुमार साह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.