Move to Jagran APP

झामुमो ने बैलगाड़ी पर सवार होकर किया प्रदर्शन

रिवर्स मैटर : जागरण टीम, दुमका : पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी, दुमका जिले मे

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 06:10 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 06:10 PM (IST)
झामुमो ने बैलगाड़ी पर सवार होकर किया प्रदर्शन
झामुमो ने बैलगाड़ी पर सवार होकर किया प्रदर्शन

रिवर्स मैटर : जागरण टीम, दुमका : पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी, दुमका जिले में भूमि संरक्षण विभाग के जरिए किए गए घोटाले की उच्चस्तरीय जांच एवं दोषियों पर कानूनी कार्रवाई, दुमका जिले को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने समेत अन्य मुद्दों पर सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झामुमो ने जिले के दुमका सदर, रामगढ़, सरैयाहाट, जामा, काठीकुंड एवं रानीश्वर प्रखंड में जोरदार तरीके से धरना एवं प्रदर्शन किया। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर सवार होकर धरनास्थल तक पहुंचे और केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर प्रहार किया।

loksabha election banner

दुमका : सदर प्रखंड दुमका में झामुमो की ओर से बैलगाड़ी पर सवार होकर धरना व प्रदर्शन कर सरकार पर जमकर प्रहार किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय महासचिव विजय कुमार ¨सह ने कहा कि सरकार की नीतियों का खामियाजा जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार जनहित के बजाए पूंजीपतियों के फायदे को ध्यान में रखकर निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि जनता आक्रोश में है और सरकार को करारा जवाब देनेवाली है। जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार ¨सह ने कहा कि आए दिन पेट्रोलियम पदार्थो की कीमत में हो रही बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। आमआदमी को जीना दूभर है लेकिन केंद्र व राज्य सरकार को इसकी कोई ¨चता नहीं है। उन्होंने दुमका जिले में भूमि संरक्षण में हुए घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए इसमें शामिल दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सुशील दुबे, विजय मल्लाह, बैजनाथ यादव, क्यूम अंसारी, प्रमोद मंडल, जगदीश हांसदा, धनपत पाल, जोसेफ सेोरन, सुरेंद्र राणा, साहेब मरांडी, अनिमेश साहा, रमेश रजक, कादिर अंसारी, रेखा दास, गौरीशंकर मंडल, संजय मंडल, चुड़का मुर्मू, मो. शकील, मुस्तफा, अताउल, बबलू बेसरा, रहमत, इनायत, पतरस मुर्मू, पुष्पा ¨सह, फिरोज, संजय रजक समेत कई बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

रामगढ़ : पेट्रोल, डीजल तथा रसोई गैस में लगातार हो रहे दामों में वृद्धि के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत धरना प्रदर्शन के उपरांत झामुमो ने राष्ट्रपति के नाम एक मांगपत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रधान सहायक को सौंपा। इससे पूर्व सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ताओं ने रामगढ़ बाजार में एकत्रित होकर झामुमो के युवा नेता छोटेलाल मंडल तथा प्रखंड सचिव नंदलाल प्रसाद राउत के नेतृत्व में बैलगाड़ी पर सवार होकर प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचे। इस मौके पर छोटेलाल मंडल तथा प्रखंड सचिव नंदलाल प्रसाद राउत ने कहा कि जब से केंद्र तथा राज्य में भाजपा की सरकार बनी तब से यहां की जनता मंहगाई से त्रस्त है। सरकार प्रतिदिन पेट्रोल, डीजल, किरासन तेल तथा रसोई गैस के दामों में वृद्धि कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के पास गैस सिलिंडर में गैस भरवाने के लिए पैसा उपलब्ध नहीं है। सरकार केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए इन चीजों के दामों में बढ़ोतरी कर रही है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पटवारी सोरेन, कमलाकांत मंडल, नंदकिशोर साह, अजीत दास, पतरास बेसरा, नागो देवी, ललन कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सरैयाहाट : पेट्रोल एवं डीजल में किए गए मूल्यवृद्धि के विरोध में सोमवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष झामुमो की दो समानांतर प्रखंड कमेटियों ने अलग-अलग रोषपूर्ण प्रदर्शन कर बीडीओ मुकेश मछुवा को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे एक गुट बैलगाड़ी में सवार होकर तो दूसरा गुट रिक्शा ठेला लेकर पहुंचे थे। बैलगाड़ी गुट का नेतृत्व झामुमो के युवा नेता सुखलाल सोरेन कर रहे थे जबकि दूसरे गुट का नेतृत्व पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान दोनो गुटों के झामुमो कार्यकर्ता सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और सरकार से किसानों के हित में झारखंड को सुखाड़ घोषित करने की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार, प्रखंड अध्यक्ष देवलाल बेसरा, हबीब अंसारी, अरूण मंडल, नंदलाल हांसदा, गणेश ¨सह, राजेश चौधरी, शादीर अंसारी आदि शामिल थे। जबकि विक्षुब्त गुट में पोंडा हांसदा, मुर्तजा अंसारी, तैयब अंसारी, बनारसी यादव, प्रदीप कुमार, सीताराम मंडल, अशोक मंडल, वसीम अंसारी, रूस्तम अंसारी, राजेश मंडल, मांझी मुर्मू, जीवन हेंब्रम, निरंजन धोर, बबलू सोरेन, धनंजय मिस्त्री, हेमलाल हेंब्रम, राधाकांत कापरी, सदानंद मंडल, शफूल अंसारी, प्रेमलाल बेसरा, विनोद सोरेन सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

चिकनियां : जामा प्रखंड मुख्यालय परिसर में बैलगाड़ी की रैली के साथ झामुमो कार्यकर्ता धरना देने पहुंचे। इस मौके पर जामा की विधायक सीता सोरेन ने कहा कि जनता सुखाड़ की मार झेल रही है। मंहगाई चरम पर है। राज्य में बाहरी मुख्यमंत्री रहने के कारण झारखंड की जनता की समस्या उन्हें नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि गोड्डा में अडाणी द्वारा जबरन खेतों में बुलडोजर चलाकर लगी फसल को नष्ट कर भूमि अधिग्रहित किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जमीन की दलाल कर रहे हैं। आयुष्मान भारत पर अरबों रुपये खर्च किए गए जबकि यह कार्यक्रम पूर्व से चल रहा है जिसमें पहले एक लाख रुपये मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान से दिया जाता था। हेमंत सोरेन कि सरकार में इसे बढ़ाकर ढाई लाख रुपया किया गया है। विद्यालय मर्जर पर विधायक ने खरी-खोटी सुनाई और मुख्यमंत्री से तत्काल त्याग पत्र देने की मांग की। कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को छह सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। मौके पर जिलाध्यक्ष सुभाष ¨सह, प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन, प्रखंड सचिव सुरेंद्र यादव, ऋषिराज ¨सह मुन्नु, राजेंद्र यादव, सतार खां, दुर्गा मुर्मू, राखीशल सोरेन, उदयकांत यादव, मेडोना हेंब्रम, गौतम दर्वे, लक्ष्मी प्रसाद, गोल्डेन यादव, सुरेश मुर्मू, निर्मल किस्कू, बुलेश यादव, लंबोदर यादव, बुदीलाल मरांडी, दयाली ¨सह, उमा यादव बाबूराम हांसदा, हेमलाल हासदा, सनथ हासदा, चंपा देवी, भगवती देवी, सुजीत कुमार,महफुज अंसारी, संदीप,

प्रफुल्ल, बिजल समेत बड़ीं संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

काठीकुंड : झामुमो ने सुखाड़ और पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा के नेतृत्व में रैली निकाली। बाद में राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार को मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर जायस ने कहा कि सरकार अभी तक दुमका जिला को सुखाड़ घोषित नहीं की है, जबकि काठीकुंड प्रखंड के 12 पंचायत में 25 से 30 प्रतिशत ही धान की रोपाई हो सकी है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि जोन सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष नईमुद्दीन अंसारी, शिवशंकर भगत, स्टीफन मरांडी, गौरीशंकर भगत, रवींद्रनाथ लाहा, मलय कुमार मोदी, श्रवण कुमार भगत, अब्दुल जब्बार अंसारी, रहत अली, सनाउल अंसारी, एम्तियाज अंसारी समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।

रानीश्वर : पेट्रोल एवं डीजल की मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रखंड अध्यक्ष नकुल चंद्र साहा के अगुवाई में दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकाली। महिषबथान के हटिया परिसर से कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी से रैली निकाल कर प्रखंड कार्यालय पंहुचे। रैली में विधायक नलिन सोरेन, केंद्रीय समिति के सदस्य अब्दुस सलाम, प्रखंड सचिव नौशाद शेख, भैरव दत्त, विनोद राणा शिवपद राय, निशिथ गोराई, उदय राय, रास बिहारी गोस्वामी, अमल मंडल दिलीप महतो, पंकज बनर्जी, दर्शली मियां, जमाल मियां समेत कई मौजूद थे। रैली को विधायक नलीन सोरेन, भैरव दत्त एवं अब्दुस सलाम ने संबोधित किया। तत्पश्चात प्रखंड अध्यक्ष श्री साहा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ ज्ञानेंद्र कुमार से मिलकर राष्ट्रपति के संबोधित स्मारपत्र सौंपा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.