Move to Jagran APP

झामुमो ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

दुमका उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में आदिवासियों के निर्मम नरसंहार के खिलाफ रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह व केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह की मौजूदगी में पोखरा चौक में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 07:43 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 07:43 PM (IST)
झामुमो ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
झामुमो ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

दुमका : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में आदिवासियों के निर्मम नरसंहार के खिलाफ रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह व केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह की मौजूदगी में पोखरा चौक में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

loksabha election banner

कार्यकर्ताओं ने सरकार से मृतक परिवार को 50 50 लाख रुपये का मुआवजा सभी परिवारों को सरकारी नौकरी के साथ जमीन का मालिकाना हक देने की मांग की। कहा कि कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए उत्तर-प्रदेश में निवास कर रहे सभी आदिवासियों और दलितों की सुरक्षा मुहैया कराई जाए ताकि ऐसा नरसंहार की पुनरावृत्ति न हो। यूपी में कानून नाम की चीज नहीं रह गई। साजिश के तहत लोगों की हत्या की जा रही है। पुतला दहन में शिवकुमार बास्की, सुशील कुमार दुबे, निश्चित वर्ण गुलदार, सुनीता मरांडी, वासुदेव टुडू, असित वरण गुलदार, कृष्णा देवी, दीपा देवी, गीता देवी, रेखा दास, रूपाली रक्षित, अशोक कुमार आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.