पंसस की बैठक में पेयजल समस्या का मुद्दा उठा
चिकनियां जामा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख बेनीप्रेड मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। बैठक में पानी की समस्या पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि कन्या मध्य विद्यालय में पीने के पानी की समस्या तीन महीने से जस की तस बनी हुई है।
चिकनियां : जामा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख बेनीप्रेड मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व में लिए गए निर्णयों की समीक्षा की गई। बैठक में पानी की समस्या पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि कन्या मध्य विद्यालय में पीने के पानी की समस्या तीन महीने से जस की तस बनी हुई है। जिसपर तत्काल एक नया चापाकल लगाने का निर्णय लिया गया। चिगलपहाड़ी व टेंघधोवा पंचायत के पंचायत समिति सदस्यों ने आरोप लगाया कि संबंधित पंचायत में 14 वीं वित्त से एक भी चापाकल की मरम्मत नहीं की गई है। सभी मुखिया को निर्देश दिया गया कि खराब पड़े चापाकल की मरम्मत अविलंब कराई जाए। चिकनिया लैंपस में किसानों के लिए 230 क्विटल डीएपी उपलब्ध कराई गई है, जिसकी प्रति बैग कीमत 1360 रुपया रखा गया है। धान और मक्का के बीज के लिए डिमांड भेजा गया है। जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र को 14 वीं वित्त से मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। जेएसपीएल स्वयंसेवी संस्था के कर्मी द्वारा अनियमितता बरतने पर उपप्रमुख इंद्रकांत यादव ने कार्यशैली में सुधार करने का निर्देश दिया। शिक्षा विभाग के समीक्षा के दौरान सभी विद्यालय के आठवीं वर्ग के छात्राओं के साइकिल की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। मौके पर बीडीओ साधुचरण देवगम, बीपीओ नीतू टुडू, गौरव कुमार, सीडीपीओ पूनम वर्मा, पीएमएवाई दिनेश कुमार, आनंदी राउत, विकास मिश्र, नीरज पोदार, मुन्नी देवी, सुशीला देवी, बंगाली पूजहर, सुमित्रा देवी, नवीन कुमार पंकज, रवींद्रनाथ टैगोर, संतोष मरांडी, सागेन मुर्मू आदि उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप