Move to Jagran APP

पकड़ा गया इंटरस्टेट बैंक डकैत नसीम खान, PNB से 31 लाख रुपये की डकैती में थी तलाश Dumka News

नसीम हाल के दिनों में हरियाणा के गुड़गांव में अपना ठिकाना बना रखा था। वह गुड़गांव से ही झारखंड बिहार और बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों स्थित बैंकों में डकैती का प्लान तैयार करता।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 12:23 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 12:23 PM (IST)
पकड़ा गया इंटरस्टेट बैंक डकैत नसीम खान, PNB से 31 लाख रुपये की डकैती में थी तलाश Dumka News
पकड़ा गया इंटरस्टेट बैंक डकैत नसीम खान, PNB से 31 लाख रुपये की डकैती में थी तलाश Dumka News

दुमका, जेएनएन। इंटर स्टेट बैंक डकैत नसीम खान पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। दुमका पुलिस ने बुधवार की रात पोसरो पुल के निकट से नसीम को धर दबोचा। एक साल से अधिक समय से पुलिस को नसीम की तलाश थी।

loksabha election banner

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की दुमका शाखा में साल पर पहले 2018 में 31 लाख रुपये की डकैती हुई थी। घटना के बाद से ही पुलिस नसीम खान को खोज रही थी। अब जाकर उसकी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस नसीम की गिरफ्तारी को बड़ी उपलब्धि मान रही है। उसके पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस की भी बरामदगी हुई है। मूल रूप से झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला नसीम इंटर स्टेट बैंक डकैत है। झारखंड के दुमका, धनबाद और अन्य क्षेत्रों में हुई 4 करोड़ से ज्यादा के रुपये की डकैती में वह शामिल रहा है।

नसीम हाल के दिनों में हरियाणा के गुड़गांव में अपना ठिकाना बना रखा था। वह गुड़गांव में ही बैठकर झारखंड, बिहार और प. बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों स्थित बैंकों में डकैती का प्लान तैयार करता है। फिर वहां आकर अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देता है। दुमका पुलिस नसीम को गिरफ्तार करने के बाद बैंक डकैती के मामले में पूछताछ कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.