Move to Jagran APP

मयूराक्षी सिल्क को उपलब्ध कराएंगे अंतरराष्ट्रीय बाजार : रघुवर

दुमका : सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को राजभवन में दुमका में निíमत मयूराक्षी सि

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Apr 2018 03:18 AM (IST)Updated: Mon, 09 Apr 2018 03:18 AM (IST)
मयूराक्षी सिल्क को उपलब्ध कराएंगे अंतरराष्ट्रीय बाजार : रघुवर
मयूराक्षी सिल्क को उपलब्ध कराएंगे अंतरराष्ट्रीय बाजार : रघुवर

दुमका : सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने रविवार को राजभवन में दुमका में निíमत मयूराक्षी सिल्क के वस्त्रों का अवलोकन किया। इसे बेमिसाल बताया। कहा कि दुमका में तसर कोकून से उत्पादित मयूराक्षी सिल्क को बढ़ावा देंगे। इस सिल्क को अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।

loksabha election banner

देश भर के उत्पादन का 82 फीसद तसर झारखंड में उत्पादित होता है। सूबे में दुमका जिले में तसर का उत्पादन राज्य में सबसे अधिक होता है। यहां तसर कोकून का वैल्यू एडीशन प्लांट लगाया जाएगा। इससे यहां के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। देश में ही नहीं पूरे विश्व में तसर सिल्क की मांग है। मुख्यमंत्री उद्यमी बोर्ड के तहत तसर बोर्ड का गठन किया गया है। वर्तमान समय में महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए मयूराक्षी सिल्क की डिजाय¨नग कराई जाएगी। इससे बाजार में इसकी मांग और बढ़ेगी। बताया कि जरमुंडी में केंद्र सरकार की ओर से निíमत पी-फोर स्टेशन (तसर गुणवत्ता सुधार केंद्र) के उद्देश्यों की पूíत के लिए प्रयास तेज होगा। इसके लिए उद्योग विभाग केसचिव को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। मधु क्रांति के लिए सरकार के स्तर से प्रोसेसिंग प्लांट दिया जा रहा है। लाह के लिए भी अलग बोर्ड बनाया गया है। इसके लिए भी सरकार प्रोसे¨सग प्लांट दे रही है। लाह की चूड़ियों के लिए कच्चा माल झारखंड के किसान अन्य राज्यों को भी उपलब्ध करा रहे हैं। सरकार की मंशा किसानों की आय को दुगना करना है। संताल परगना में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सरकार इसे उद्योग के रूप में विकसित करेगी। सूबे की समाज कल्याण मंत्री डॉ.लुईस मरांडी, उपायुक्त मुकेश कुमार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.