पंचायत समिति शीघ्र गठित करने का निर्देश
?????? ???????? ??? ?????? ?????? ??????? ???????? ????? ?? ????????? ??? ?????? ?????? ?????? ?????? ???????????? ?? ?? ????? ????
जामा : जामा स्थित प्रखंड कार्यालय में शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन कि अध्यक्षता में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष, सचिव सक्रिय कार्यकर्ता, महिला मोर्चा के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन, सचिव सुरेंद्र यादव, सोशल मीडिया प्रभारी उदयकांत यादव, रखीसल मुर्मू, लक्ष्मी यादव, दुर्गा मुर्मू, निर्मल किस्कू, लंबोदर यादव, राजेंद्र यादव, सतार खान समेत कई नेताओं ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष व सचिव का स्वागत किया गया। बैठक में तय किया गया कि आसन्न लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रखंड कमेटी का शीघ्र विस्तार किया जाए। पंचायत समिति के द्वारा प्रखंड समिति कि देखरेख में सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया जाए। बूथ कमेटी को मजबूत किया जाए। बैठक में दुमका जिला को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने के लिए 20 सितंबर को जामा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन व घेराव करने का निर्णय लिया गया। मौके पर राजेश बास्की, शिबू सोरेन, मन्नान शेख, रामचंद्र मुर्मू शिशु लाल बेसरा, जनार्दन सिकंदर मंडल, मुकेश राउत महेंद्र मांझी गौतम कुमार, उपेंद्र यादव, लक्ष्मी यादव मोहन प्रसाद महतो, सविता सोरेन, शकुंतला देवी, रूबीना मुर्मू, भगवती देवी, निर्मल बेसरा, लीला देवी, गोल्डन यादव, तपन कुमार दत्त, मैडोना हेंब्रम, संतोष मंडल, जोशी लाल सोरेन, प्रभास कुमार मंडल, फटी कुमार मंडल, चंपा देवी, राजेंद्र प्रसाद यादव, सतनारायण मांझी, सुजीत कुमार यादव, निर्मल किस्कू, प्रफुल्ल मंडल, इतिहास मुर्मू, प्रधान मुर्मू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।