Move to Jagran APP

जामा के रोजगार सेवकों को दी गई हिदायत

जामा प्रशासन ने जामा प्रखंड को मॉडल प्रखंड बनाने का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर एक खाका तैयार किया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता दी गयी है। बागवानी पर विशेष जोर होगा। खेल का मैदान विकसित कर युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। विकास में सोच व क्रियान्वयन के साथ साथ जनसहभागिता पर जोर दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Jul 2020 06:22 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 06:12 AM (IST)
जामा के रोजगार सेवकों को दी गई हिदायत
जामा के रोजगार सेवकों को दी गई हिदायत

संवाद सहयोगी, जामा: प्रशासन ने जामा प्रखंड को मॉडल प्रखंड बनाने का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर एक खाका तैयार किया जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य और शिक्षा को प्राथमिकता दी गयी है। बागवानी पर विशेष जोर होगा। खेल का मैदान विकसित कर युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। विकास में सोच व क्रियान्वयन के साथ साथ जनसहभागिता पर जोर दिया जाएगा।

loksabha election banner

बीडीओ साधुचरण देवगम ने बताया कि मनरेगा योजना में आसनजोर,सिकटिया चिकनिया महुलबोना एवं थानपुर पंचायत के रोजगार सेवक को हिदायत दी गयी है कि वह मनरेगा योजना से अधिकतर मजदूरों को जोड़े। क्योंकि यहां दूसरे पंचायत की अपेक्षा कम काम लिया गया है। उपायुक्त की समीक्षा बैठक में भी यह बात सामने आयी थी। 2020-21 में 2055 आवास का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें 800 का निबंधन कराया गया है। 55 लाभुकों का भुगतान किया जा चुका है। जानकारी हो कि समीक्षा में पाया गया कि 6000 शौचालय का उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है। प्रखंड समन्वयक को तीन दिन के अंदर उपयोगिता प्रमाण पत्र देने की कड़ी चेतावनी दी गयी है। पौधरोपण में अर्जुन, फलदार व कीमती पौधा आने वाली पीढ़ी के लिए फायदेमंद होंगे। आम, लीची, अमरूद का पौधा लगाने से रोजगार के साथ पोषण भी मिलता रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.