संस्था करेंगी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित
दुमका उपायुक्त के मतदान फीसद बढ़ाने के लिए लोगों का कारवां बढ़ता ही जा रहा है। इसमें अब झारखंड लोक कल्याण फाउंडेशन का भी नाम जुड़ गया है। शुक्रवार को कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन हुआ।
दुमका : उपायुक्त के मतदान फीसद बढ़ाने के लिए लोगों का कारवां बढ़ता ही जा रहा है। इसमें अब झारखंड लोक कल्याण फाउंडेशन का भी नाम जुड़ गया है। शुक्रवार को कार्यकारिणी समिति का पुनर्गठन हुआ। काबेरी गुहा की अध्यक्षता में नीलम कुमारी नीरद को अध्यक्ष काबेरी को उपाध्यक्ष, घनश्याम चंद्र व सुषमा देवी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सचिव रूबी केशरी ने बताया कि फाउंडेशन ने लोकसभा चुनाव में भागीदारी निभाने के लिए शहरी क्षेत्र के स्कूलों में मतदाता जागरूकता उत्प्रेरण संगोष्ठी कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत बच्चों को अपने अभिभावक व परिवार के व्यस्क सदस्यों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बच्चों को भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था, उसमें चुनाव के महत्व, मताधिकार व इसका महत्व, मतदान प्रक्रिया, चुनाव आयोग व जिलास्तर पर इसकी संरचना, ईवीएम, मतदाता पहचानपत्र व मतदान करने के दूसरे विकल्पों के बारे में बताया जाएगा।