जन-जन तक पहुंचाएं योजनाओं की जानकारी
जामा : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित रक्षित कि मौजूदगी में कैराबनी कुशमाहा गांव में रवि
जामा : भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित रक्षित कि मौजूदगी में कैराबनी कुशमाहा गांव में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना यादव की अध्यक्षता में चुटोबेदिया मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की गई एवं प्रत्येक पंचायत में गांव-गांव जाकर सरकार की योजना एवं उपलब्धियों को पहुंचाने के बारे में निर्णय लिया गया।
अमित रक्षित ने कहा कि भाजपा जनता कि मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने की दिशा में काम कर रही हैं। उसे जनता के बीच बताने की आवश्यकता है। बैठक में मुख्य रूप से जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी नवल किस्कू जिला मंत्री रोहित तिवारी, कार्यसमिति सदस्य ¨पटू दास, प्रेम यादव, बीरेंद्र यादव, जियालाल मिस्त्री, मिथुन प्रसाद यादव, ¨पकू, विमल पांडेय एवं अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।