जनसंपर्क चला कर दी शक्ति एप की जानकारी
चिकनियां : जामा प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत के पीपरा गांव में शनिवार को जामा कांग्रेस कमेटी द्वारा जनसंपर्क एवं शक्ति एप अभियान चलाया गया। मौके पर आदिवासी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील मरांडी ने झारखंड आंदोलन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित आदिवासी समाज के लोगों से जयपाल ¨सह के द्वारा शुरू किए आंदोलन की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि जयपाल ¨सह झारखंड आन्दोलन के अग्रणी नेता थे।
चिकनियां : जामा प्रखंड अंतर्गत नावाडीह पंचायत के पीपरा गांव में शनिवार को जामा कांग्रेस कमेटी द्वारा जनसंपर्क एवं शक्ति एप अभियान चलाया गया। मौके पर आदिवासी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील मरांडी ने झारखंड आंदोलन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित आदिवासी समाज के लोगों से जयपाल ¨सह के द्वारा शुरू किए आंदोलन की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि जयपाल ¨सह झारखंड आन्दोलन के अग्रणी नेता थे। उन्होंने कहा कि यहां के आदिवासी को यदि किसी से खतरा है तो केंद्र व राज्य की सरकार से है। उन्होंने कहा कि 40 साल से जनता को ठगा जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार साह ने शक्ति एप एवं जनसंपर्क अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। मौके पर जुसतिन मिर्धा, हेमलाल मिर्धा, भागीरथ मिर्धा, शत्रुघ्न मिर्धा, हराधन मिर्धा, मोसे हेंब्रम उपस्थित थे।