Move to Jagran APP

काफी गौरवशाली रहा है भारत का इतिहास : सुजीत

हंसडीहा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक रविवार को हंसडीहा में हुई। संगठन मंत्री

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Sep 2018 07:39 PM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 07:39 PM (IST)
काफी गौरवशाली रहा है भारत का इतिहास : सुजीत
काफी गौरवशाली रहा है भारत का इतिहास : सुजीत

हंसडीहा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक रविवार को हंसडीहा में हुई। संगठन मंत्री सुजीत वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। जिस समय दुनिया को एजुकेशन का सिस्टम मालूम नहीं था उस समय भारत में नालंदा, तक्षशिला एवं विक्रमशिला जैसे उन्नत विश्वविद्यालय थे और पूरी दुनिया के विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने यहां आते थे। भारत में 7 लाख से अधिक गुरुकुल चला करते थे। सिर्फ भारतीय शिक्षा ही नहीं बल्कि भारतीय जीवन मूल्य, भारतीय विज्ञान एवं तकनीक, भारतीय चिकित्सा पद्धति, गणित, खगोलशास्त्र के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था काफी समृद्धशाली थी। परंतु विदेशी आक्रांताओं एवं अंग्रेजों ने गलत और दमनकारी नीतियों द्वारा भारतीय सभ्यता, संस्कृति और शिक्षा व्यवस्था को नष्ट कर गुरुकुल को बंद करवा दिया। अभाविप का मूलमंत्र ज्ञान, शील व एकता को अर्थ सहित विस्तार से बताते हुए कहा कि कलियुग में संगठन में ही शक्ति है।

loksabha election banner

बैठक के अंत में हंसडीहा नगर इकाई का गठन किया गया। जिसमें नवल कुमार को नगर अध्यक्ष व प्रवीण कुमार यादव को नगर मंत्री बनाया गया। वहीं नगर सह मंत्री प्रीतम कुमार, रवि दत्त, कार्यालय मंत्री अमन कुमार, नगर प्रमुख मनीष कुमार, कार्य प्रमुख राजन कुमार, नगर छात्रा प्रमुख ¨रकू कुमारी, सोशल मीडिया प्रमुख सौरभ कुमार, क्रीड़ा प्रमुख पीयूष कुमार आदि को बनाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.