Move to Jagran APP

ससुराल में युवक ने लगाई फांसी

रामगढ़ रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर पंचायत के रानीडीह गांव में गुरुवार की देर रात बसडीहा गांव के 35 वर्षीय देवीलाल सोरेन ने अपने सुसराल के घर के पीछे स्थित एक पेड़ पर गमछा के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह रामगढ़ थाना प्रभारी राजीव कुमार रंजन पुलिस बल के साथ रानीडीह गांव पहुंचे तथा ग्रामीणों की मदद से शव को उतारकर पोस्टमार्टम कराने के लिए दुमका भेज दिया। मृतक की पत्नी फूलमुनी मुर्मू के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 05:59 PM (IST)
ससुराल में युवक ने लगाई फांसी
ससुराल में युवक ने लगाई फांसी

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर पंचायत के रानीडीह गांव में गुरुवार की देर रात बसडीहा गांव के 35 वर्षीय देवीलाल सोरेन ने अपने सुसराल के घर के पीछे स्थित एक पेड़ पर गमछा के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह रामगढ़ थाना प्रभारी राजीव कुमार रंजन पुलिस बल के साथ रानीडीह गांव पहुंचे तथा ग्रामीणों की मदद से शव को उतारकर पोस्टमार्टम कराने के लिए दुमका भेज दिया। मृतक की पत्नी फूलमुनी मुर्मू के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार लखनपुर पंचायत के बसडीहा गांव के देवीलाल सोरेन ने लगभग नौ वर्ष पूर्व रानीडीह गांव के फूलमुनी मुर्मू के साथ विवाह किया था। फूलमुनी से विवाह करने के बाद वह अधिकतर समय ससुराल में ही रहने लगा। वह कभी कभार ही अपने घर बसडीहा आता था। ससुराल में रहने के कारण अक्सर पत्नी समेत ससुरालवाले से उसकी लड़ाई होती रहती थी। मृतक की पत्नी फूलमुनी के मुताबिक गुरुवार को वह अपना घर बसडीहा गया हुआ था। वहां से वह रामगढ़ हाट गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह जब उनके घर के सदस्य शौच के लिए बहियार जा रहे थे तो उसके पति का शव एक पेड़ से लटका दिखा। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना रामगढ़ थाना को दी गई। सूत्रों की माने तो पति-पत्नी के बीच अक्सर झंझट हुआ करता था। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि गुरुवार को ही कुछ झंझट हुआ था इसके बाद वह शराब का सेवन कर ससुराल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक के दो पुत्र हैं जिसमें एक पुत्र आठ साल का तथा दूसरा पुत्र चार साल का बताया जा रहा है। इधर बसडीहा गांव में मृतक के पिता की भी मौत एक माह पूर्व हो चुकी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.