दुमका में कालाजार के 38 नए मरीजों की पहचान
दुमका जिला में कालाजार के 48 नए मरीजों की पहचान हुई है। यह आंकड़ा इस वर्ष के जनवरी माह से लेकर अप्रैल तक के मरीजों का है।
दुमका : जिला में कालाजार के 48 नए मरीजों की पहचान हुई है। यह आंकड़ा इस वर्ष के जनवरी माह से लेकर अप्रैल तक के मरीजों का है। इसमें दस वैसे लोग हैं जो ठीक होने के बाद फिर से कालाजार की चपेट में आए हैं। झारखंड के चार जिला कालाजार प्रभावित हैं जिसमें दुमका भी शामिल हैं। पिछले दो साल से कालाजार को समाप्त करने के लिए व्यापक स्तर से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के बाद अधिकांश मरीज ठीक हो गए। लेकिन इनमें दस मरीज ऐसे भी हैं जो दूसरी बार बीमारी की चपेट में आ गए। अभी भी मरीजों की पहचान की जा रही है। कुछ का इलाज भी चल रहा है। जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. अभय यादव की माने तो गांव में आज भी मरीज की खोज कर इलाज किया जा रहा है। ये संख्या ज्यादा चिता की बात नहीं है क्योंकि 10 हजार की आबादी में एक कालाजार मरीज का मिलना सामान्य बात है। उन्होंने बताया कि जिले के दुमका, रामगढ़ और जामा में कालाजार मरीजों की संख्या ज्यादा है। राज्य सरकार दुमका समेत पूरे राज्य से कालाजार को 2020 तक समूल उन्मूलन को लेकर कार्य कर रही है। यहां बता दें कि दुमका जिला कालाजार के मामले में अत्यंत संवेदनशील जिला के रूप में चिह्नित है।
दुमका सदर - 08
जामा - 09
शिकारीपाड़ा - 03
रानेश्वर -0
मसलिया - 03
काठीकुंड - 07
गोपीकांदर - 10
रामगढ़ - 05
जरमुंडी - 02
सरैयाहाट -01