आयुष्मान भारत योजना शुरू होने के दूसरे दिन ही गिरा होर्डिग्स
रामगढ़ : 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झारखंड की राजधानी रांची से आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आयोग्य योजना का शुभारंभ किया गया। इसके तहत राज्य के राशन कार्डधारियों को एक से पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा।
रामगढ़ : 23 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झारखंड की राजधानी रांची से आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आयोग्य योजना का शुभारंभ किया गया। इसके तहत राज्य के राशन कार्डधारियों को एक से पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा। इसके प्रचार-प्रसार के लिए रामगढ़ प्रखंड के कई जगहों पर बैनर लगाया गया है। प्रखंड मुख्यालय परिसर में भी आयुष्मान भारत से संबंधित योजना की जानकारी के लिए विशाल होर्डिग्स लगाया गया है। 23 सितंबर को प्रधानमंत्री ने योजना की शुरूआत की। वहीं दूसरी तरह 24 सितंबर को ही योजना से संबंधित लगाया गया होर्डिस पूरी तरह गिर गया। प्रखंड मुख्यालय परिसर में कई विभाग से संबंधित होर्डिग्स लगाए गए हैं। जिसके कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी गिरे हुए इस हो¨डग्स पर ध्यान नहीं दिया। बहरहाल जब योजना प्रारंभ होने के दूसरे दिन ही प्रचार-प्रसार के लिए लगाया गया होर्डिग्स गिर गया तो इस योजना की जानकारी आम लोगों तक कैसे पहुंचेगी यह सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।