¨हदू क्रांति सेना ने किया सांगठनिक विस्तार
दुमका : ¨हदू क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गंधर्व ने सांगठनिक विस्तार करते हुए रांची जिला के कमेटी की घोषणा रांची के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार चौरसिया की अनुशंसा के आलोक में कर दी है।
दुमका : ¨हदू क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र गंधर्व ने सांगठनिक विस्तार करते हुए रांची जिला के कमेटी की घोषणा रांची के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार चौरसिया की अनुशंसा के आलोक में कर दी है। गुरुवार को दुमका में इसकी जानकारी देते हुए प्रकाश चंद्र ने कहा कि ¨हदू धर्म के उत्थान के लिए तन-मन से कर्तव्यनिष्ठ बनना होगा। कहा कि ¨हदू धर्म के प्रति जागृति लाना, ¨हदू धर्म का प्रचार-प्रसार करना, नवयुवक जिस ¨हदू धर्म (सनातन धर्म) की संस्कृति को भूल चुके हैं उन्हें सनातन संस्कृति का महत्व बताना, गौ माता की रक्षा करना, गौ माता को राष्ट्रीय संरक्षण प्राप्त करवाना समेत कई उद्देश्य है। इसके अलावा भ्रष्टाचार, भ्रूण हत्या, आतंकवाद, डायन प्रथा, दहेज प्रथा, शराब सेवन, घरेलू ¨हसा को मिटाना ¨हदू क्रांति मोर्चा की प्राथमिकता में है। प्रकाश ने कहा कि रांची जिला कमेटी में बतौर अध्यक्ष प्रेमकुमार चौरसिया, उपाध्यक्ष राहुल पोद्दार, महासचिव रितेश कुमार, सचिव प्रतीक सिन्हा, संगठन मंत्री पवन पांडेय, मनोज मिश्र, साकेत शर्मा, जयप्रकाश चौधरी, मीडिया प्रभारी अनुराग कश्यप के अलावा कार्यकारिणी सदस्य जेपी शर्मा, आशुतोष कुमार, कुमार कुणाल, मुकेश कुमार, मनीश रंजन, अविनाश मुराक्का, सुमित शर्मा, रोहित शर्मा, रंजीत कुमार, विकास, कुमार, मिथिलेश कुमार, पंकज कुमार, बीरेंद्र शर्मा, सुधांशु कुमार ¨सह, हेमंत शर्मा, हरीश शर्मा, सचिन तांबा शामिल हैं।