हाइवे पर वाहनों से चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य धराए
हंसडीहा से गुजरने वाले नेशनल हाइवे 133 और दुमका-हंसडीहा स्टेट हाइवे में भारी मालवाहक वाहनों का लॉक तोड़कर डीजल सहित अन्य सामानों की चोरी करने वाले गैंग के दो लोगों को हंसडीहा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास एक चार पहिया वाहन और अन्य उपकरण बरामद किया है।
संवाद सहयोगी, हंसडीहा :
हंसडीहा से गुजरने वाले नेशनल हाइवे 133 और दुमका-हंसडीहा स्टेट हाइवे में भारी मालवाहक वाहनों का लॉक तोड़कर डीजल सहित अन्य सामानों की चोरी करने वाले गैंग के दो लोगों को हंसडीहा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास एक चार पहिया वाहन और अन्य उपकरण बरामद किया है। दोनों पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान के रहने वाले हैं।
शनिवार को हंसडीहा थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि उच्च मार्ग में खराब वाहनों का ताला तोड़कर डीजल सहित अन्य उपकरण चोरी हो रहे हैं। वारदात पर रोक लगाने के लिए पेट्रोलिग बढ़ाते हुए मुखबिरों को भी लगाया। शुक्रवार की रात पेट्रोलिग के दौरान सहायक अवर निरीक्षक राजू रंजन शर्मा ने चंद्रदीप पेट्रोल पंप के समीप एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से पुर्जें चोरी करते दो लोगों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाश से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पता किया जा रहा है। वारदात में प्रयुक्त होने वाला एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार देवान मुर्मू व बाबुसोल हेंब्रम बंगाल के वर्द्धमान जिले के मुंटेसर थाना क्षेत्र के देवनागोदी के रहने वाले हैं। इनका दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के धावांटांड़ में भी मकान है। मौके पर रंजय कुमार, राजू रंजन शर्मा व मसीलाल सोरेन मौजूद थे। अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े होने का शक
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरोह में एक दर्जन से ज्यादा सदस्य है। इनका संबंध झारखंड से लेकर बिहार और बंगाल तक फैला हुआ है। गिरोह के सदस्य वाहनों के डीजल टैंक का लॉक तोड़ने से लेकर केबिन के ग्लास काटने में माहिर हैं। ये लोग सबसे व्यस्त सड़कों के किनारे खड़़े होने वाले वाहनों को निशाना बनाते थे।