Move to Jagran APP

हंसडीहा में सात दिनों तक रहेगी गणेश उत्सव की धूम

??????? ????? ????? ??? ?????? ??? ?????? ???? ???? ??????? ?? ???????? ????? ??????? ???? ????? ?? ??????? ??????? ??? ????? ???? ???? ?????

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 04:17 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 04:17 PM (IST)
हंसडीहा में सात दिनों तक रहेगी गणेश उत्सव की धूम
हंसडीहा में सात दिनों तक रहेगी गणेश उत्सव की धूम

हंसडीहा : हंसडीहा हटिया मैदान में आयोजित सात दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव सह भागवतकथा ज्ञान महायज्ञ पूजा पंडाल का उद्घाटन गुरुवार कि रात भाजपा नेता अशोक शर्मा द्वारा किया गया। गणेश पूजा पंडाल में अपने संबोधन में अशोक शर्मा ने कहा कि हंसडीहा के गणेश पूजा महोत्सव दुमका जिले में विख्यात हैं। लगातार नौ वर्षो से चले आ रहे इस आयोजन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि इस धाíमक महोत्सव में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। लोगों को गणेश चतुर्थी की शुभकामना देते हुए अशोक शर्मा ने आपसी सौहार्दपूर्ण तरीके से गणेश महोत्सव मनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन सूरज साह ने किया। मौके पर अमरेश जायसवाल, सतीश जायसवाल, रविकंचन जायसवाल, दिलीप जायसवाल, पंकज जायसवाल, रोहित ¨सह, सुशील साह, विजय मंडल, ¨टकू ¨सह, विनय मंडल, घनश्याम शर्मा एवं मनोज जायसवाल मौजूद थे। इससे पूर्व पुरोहित रतिकांत झा ने गणेश भगवान की प्रतिमा का वैदिक रीति से पूजन करने के बाद प्राणप्रतिष्ठा कर लोगों के दर्शन की खातिर पट खोल दिया। वहीं आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए हटिया मैदान में इस बार ड्रैगन झूला, ब्रेक डांस झूला, तारामाची के अलावे कई प्रकार के मनोरंजन के साधन व मीना बाजार के स्टॉल लगाया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.