भारत माता के जयकारों से गूंजा रामगढ़
रामगढ़ रामनवमी के अवसर पर रामगढ़ प्रखंड के बजरंगदल के सदस्यों ने शनिवार को रैली निकालकर रामगढ़ बाजार में एकता का परिचय दिया। कुशमाहा बदरा से रैली रामगढ़ बाजार होते हुए मोहनपुर मोड़ तक पहुंची। इसके बाद पुन रामगढ़ बाजार से जोगिया मयूरनाथ होते हुए अमड़ापहाड़ी तक गई। इस दौरान दर्जनों बजरंगदल के सदस्यों ने हाथ में बजरंगबली तथा श्रीराम का झंडा लिए भारत माता की जयकारा लगा रहे थे।
रामगढ़ : रामनवमी के अवसर पर रामगढ़ प्रखंड के बजरंगदल के सदस्यों ने शनिवार को रैली निकालकर रामगढ़ बाजार में एकता का परिचय दिया। कुशमाहा बदरा से रैली रामगढ़ बाजार होते हुए मोहनपुर मोड़ तक पहुंची। इसके बाद पुन: रामगढ़ बाजार से जोगिया मयूरनाथ होते हुए अमड़ापहाड़ी तक गई। इस दौरान दर्जनों बजरंगदल के सदस्यों ने हाथ में बजरंगबली तथा श्रीराम का झंडा लिए भारत माता की जयकारा लगा रहे थे। पहली बार रामनवमी में बजरंग दल के सदस्यों द्वारा रैली निकाली गई। इससे पूर्व प्रतिपदा चैत्र को हिन्दू नववर्ष के अवसर पर भी बजरंगदल के केंदुवा के सदस्यों द्वारा भी रैली निकाली गई थी। रैली में दर्जनों युवक बाइक तथा चार पहिया वाहन पर सवार होकर डीजे के पीछे-पीछे चल रहे थे।